मैं आज मर जाऊंगा… ऐसा धोखा…पत्नी के नाम रो-रो कर बनाया Video और फिर दी जान
Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक और युवक ने अपनी पत्नी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए जान दे दी. जान देने से पहले उसने वीडियो बनाया और उसमें रो-रो कर जान दे दी. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक पत्नी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है.
यह दर्दनाक मामला झांसी के थाना लहचूरा के इमलौटा गांव से सामने आया है. यहां के निवासी डालचंद ने पत्नी के प्रेमी के हाथों पिटाई होने से आहत होकर जान देने की बात वीडियो में कही. वीडियो में डालचंद रोते हुए कह रहे हैं कि गौर से देख लो, मैं हूं. तीन दिन से मरने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन शरीर से जान बहुत मुश्किल से निकल रही है. कल भी मरने की सोच रहा था लेकिन मर नहीं पाया. आज मैं मर जाऊंगा.
झांसी : पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या
➡मरने से पहले पत्नी को वीडियो भेजा
➡वीडियो भेजकर ठहराया मौत का जिम्मेदार
➡वीडियो में कहा मेरे जैसा धोखा किसी को मत देना
➡मैं मरना नहीं चाहता था, तुमने धोखा दिया-पति
➡पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी… pic.twitter.com/hhyUvuhyl4— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 3, 2025
डालचंद ने 2.03 मिनट का लंबा वीडियो बनाकर अपने जीजा मुलायम अहिरवार को भेजा था जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर मुलायम ने मीडिया को बताया कि डालचंद ने जहर निगलने से कुछ मिनट पहले यह वीडियो बनाया था. वीडियो मिलने के बाद जब उन्होंने डालचंद को फोन किया तो उससे बात नहीं हो सकी.
मुलायम ने बताया कि डालचंद ने ये वीडियो पत्नी के लिए बनाया था.वीडियो में डालचंद ने ये भी कहा कि याद रखना, मेरे जैसा धोखा किसी को मत देना. ऐसा धोखा किसी को मत देना कि वो मरने पर मजबूर हो जाए. मैं बच सकता था, मैं मरना नहीं चाहता, अगर तुमने एक बार मुझसे बात कर ली होती तो मैं आज नहीं मरता. मैं अपने बच्चों की वजह से नहीं रह पा रहा हूं. तुमने बहुत धोखा दिया, ठीक है…
10 साल पहले हुई थी शादी
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, थाना लहचूरा के इमलौटा गांव निवासी डालचंद (35) की शादी दस साल पहले मऊरानीपुर के घाट कोटरा गांव की युवती से हुई थी. डालचंद हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था. उसके परिवार में पत्नी समेत आठ साल का बेटा एवं सात साल की बेटी है.
परिजनों ने लगाया आरोप
मृतक के परिजनों ने मीडिया को बताया कि हरियाणा में उसकी पत्नी की एक युवक से दोस्ती हो गई और वह उससे मिलने लगी. जब डालचंद को यह बात मालूम हुई तो उसने विरोध किया.यह बात अपने भाई चंद्रभान को भी उसने बताई थी. उसने भाई को बताया था कि जब उसने पत्नी का विरोध किया तो पत्नी के प्रेमी ने कुछ दिन पहले डालचंद को बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया था. इससे डालचंद बेहद दुखी हो गया और काम छोड़कर गांव वापस लौट आया था तो वहीं पत्नी मायके में जाकर रहने लगी थी. हालांकि बच्चों की वजह से डालचंद पत्नी से समझौता करने के लिए भी तैयार था.
29 अक्तूबर को गया था ससुराल
परिजनों ने बताया कि वह 29 अक्तूबर को अपनी ससुराल पत्नी से मिलने गया था लेकिन पत्नी ने उससे मिलने से मना कर दिया तो वहीं ससुराल वालों ने डालचंद को ही गलत ठहराया और उस पर रोजाना शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाया. इसके बाद वह टूट गया और 31 अक्टूबर को जहर खा लिया. अचेत हाल में घर के बाहर पड़ा था. तभी जानकारी होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई.मामले को लेकर मऊरानीपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने मीडिया को बताया कि अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है. जैसे ही तहरीर मिलती है. विधिक कार्रवाई की जाएगी.
#झांसी :- पत्नी के धोखे से टूटा पति, ससुराल में खाकर ली ज़हर — सुसाइड से पहले छोड़ा दर्दभरा वीडियो।
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के घाट कोटरा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डालचंद अहिरवार नाम के व्यक्ति ने पत्नी के धोखे से आहत होकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मरने से… pic.twitter.com/yKQHtttSWc
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 3, 2025
ये भी पढ़ें-भांगड़ा से लेकर गाना तक …ताजा Video में देखिए महिला विश्व कप विजेता बेटियों का जोश व खुशी