अनिल पंडित ने दाऊद और सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर सलमान खान को दी धमकी… सुनें वायरल ऑडियो
Lawrence gang Anil Pandit Viral Video: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद से एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गैंगस्टर अनिल पंडित चर्चा में है. उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी ली है इसी के साथ ही वजह बताते हुए कहा है कि उसे सलमान खान के साथ काम करने से मना किया था लेकिन फिर भी उसने किया. साथ ही पोस्ट में ये भी कहा कि जो भी सलमान के साथ काम करेगा उसका यही हाल होगा.
इसी बीच अनिल पंडित के कई ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इसी में से एक ऑडियो में अनिल पंडित ने दाऊद का नाम लेते हुए प्रशासन को आड़े हाथ लिया है और कहा है कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कई सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, विदेश में बैठकर अनिल पंडित ये वीडियो जारी कर रहा है. सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के वीडियो की चर्चा हो रही है. मालूम हो कि काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई चाहता है कि सलमान खान बिश्नोई समाज के सामने माफी मांग ले. वो जब तक माफी नहीं मांगेगा तब तक उसके साथ काम करने वाले और उससे करीबियों के साथ ऐसा ही होगा जैसा टाइगर के साथ हुआ.
Viral Audio: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों अनिल पंडित और हरमन संधू ने जिम्मेदारी ली है. मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की जांच कर रही है. एक ऑडियो वायरल हो रहा है
#TigerShroff #MumbaiPolice #Lawrencebishnoi #firing https://t.co/hbBXtLLGAf
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) October 18, 2026
यहां सुनें पूरा ऑडियो
अनिल पंडित ने ऑडियो में राम-राम भाइयों से अपनी बात शुरू की है और स्थानीय प्रशासन को घेरते हुए कहा कि ये प्रशासन उस वक्त कहां था जब सुशांत सिंह राजपूत को मारा गया. हमारी देश के गद्दारों से लड़ाई है जो कि जारी रहेगी. जितने भी अभिनेता हैं देश के अंदर वो पाकिस्तान-दुबई में बैठे दाउद के पैसे से काम करते हैं और उसको दोगुने-तिगुने पैसे कमा कर देते हैं और वो उन्हीं पैसों से हमारे यहां नशे का कारोबार फैला रखा है. ये प्रशासन वाले उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता. हमारे भाई लॉरेंस के खिलाफ कार्रवाई करते हैं. सलमान खान जब तक माफी नहीं मांग लेता तब तक इसका पीछा नहीं छोड़ेंगे. इसका जीना मुश्किल कर देंगे हम. अगर ये माफी नहीं मांगता तो इसके जितने भी करीबी हैं उनका भी नुकसान करेंगे. तुम हमारे दो मारोगे तो मुम्बई के अंदर हमारे 200 भाई बैठे हैं. हमारे पास 70 हजार शूटर हैं.
सुशांत सिंह का नाम लेकर लॉरेंस गैंग ने धमकाया, नया ऑडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ पर हमले से लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर चर्चा में है. इस बीच विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने एक नया ऑडियो जारी किया है. इस ऑडियो में पंडित ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं और दाऊद का नाम लेकर घेरा है. https://t.co/0DtGCz3rDT
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) October 19, 2026
ये भी पढ़ें-टाइगर श्रॉफ पर हमले की वजह आई सामने…फायरिंग का Video वायरल; इस गैंग ने ली जिम्मेदारी