Ram Mandir Dhwajarohan: राम मंदिर के शिखर पर फहराया धर्म ध्वज…न कोई स्विच और न रस्सी; दिखी अनोखी रस्म-Video

November 25, 2025 by No Comments

Share News

Ram Mandir Dhwajarohan: आज यानी विवाह पंचमी के दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ध्वजारोहण किया और इस मौके पर अपरंपरागत तरीके से किए गए ध्वजारोहण ने औपचारिक रूप से मंदिर परिसर के पूरा होने का संकेत दिया. इसी के साथ ही एक अनोखी रस्म देखने को मिली.

दरअसल अभी तक आम तौर पर ध्वजारोहण के लिए रस्सी को नीचे की ओर खींचा जाता था, या फिर स्विच की व्यवस्था होती थी जिससे झंडा ऊपर की ओर जाता था लेकिन राम मंदिर पर धर्म ध्वज को नई तकनीकि के तहत फहराया गया.

बता दें कि ध्वजारोहण से पहले अनुष्ठान के समय पुजारीगणों ने मंत्रोच्चारण किया और फिर कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी, मोहन भागवत और सीएम योगी हाथ जोड़े नमस्कार की मुद्रा में खड़े हुए और फिर मंत्रोच्चार पूर्ण होने के बाद पीएम मोदी ने एक मशीन को दाएं से बाएं की तरफ घुमाया और इसी के बाद धर्म ध्वजा धीरे-धीरे खुद ही राम मंदिर के शिखर पर पहुंच कर फहराने लगी. ये अनोखी परंपरा चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसी के साथ ही पूरा मंदिर परिसर भगवान सियाराम के जयकारे से गूंज उठा. इस दौरान पीएम मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक पल के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है तो वहीं इस खास मौके पर राम मंदिर दूधिया रोशनी से नहाया हुआ दिखाई दे रहा है.

पीएम ने कही ये बात

इस खास मौके का वीडियो शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण उत्सव का साक्षी बनना एक ऐसा क्षण है जिसका भारत और दुनिया के करोड़ों लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था. अयोध्या में इतिहास रचा गया है और यह हमें प्रभु श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए और भी प्रेरित करता है.

हमें आजादी मिली लेकिन…पीएम मोदी

हमें अपनी विरासत पर करना होगा गर्व-पीएम मोदी

राम एक मूल्य हैं

सप्त मंदिर के दर्शन करें

ये केवल एक ध्वज नहीं

मोहन भागवत ने कही ये बात

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इस खास मौके के लिए कहा कि आज सिंहल जी, रामचंद्र दास महाराज तथा डालमिया को शांति मिली होगी. वह आगे बोले कि आज मंदिर निर्माण की शास्त्रीय विधि से पूर्णता हुई. वह राम ध्वज लहराया, जो कभी संपूर्ण विश्व में अपने आलोक से सुख शांति प्रदान करता था. उन्होंने कहा कि इसे फिर से नीचे से ऊपर चढ़ता हुआ और अपने शिखर पर विराजमान होता हुआ, हमने अपनी आंखों से देखा है.

सीएम योगी बोले…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण को नए युग का शुरुआत कहते हुए कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान व आत्मगौरव का प्रतीक है. मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले कर्मयोगियों का अभिनंदन करते हुए सीएम योगी ने कहा यह अवसर उन संतों, योद्धाओं, रामभक्तों की अखंड साधना-संघर्ष को समर्पित है, जिन्होंने आंदोलन व संघर्ष के लिए जीवन को समर्पित किया. तो वहीं सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत सियावर रामचंद्र, माता जानकी, सरयू मैया, भारत माता की जय और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ की.

ये भी पढ़ें-Ram Mandir Dhwajarohan: राम मंदिर के शिखर ध्वजारोहण का कार्यक्रम कल…जानें कितने किलो का है ये ध्वज और क्या है विशेषता- Video