प्रेमी के साथ होटल में थी महिला…पुलिस लेकर पहुंचा पति तो छत से लगा दी छलांग-Video
Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला ने उस वक्त छत से छलांग लगा दी जब पति पुलिस लेकर होटल में पहुंचा. दरअसल वह प्रेमी के साथ होटल में थी. इसी दौरान पति को भनक लगी और वह पुलिस के साथ जा धमका.मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है.
महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई.तो वहीं यह पूरी घटना किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर ली और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है और वह पति से अक्सर ही झगड़ती रहती थी. विवाद के चलते ही पति पुलिस के पास पहुंचा था तो निपटारे के लिए एसपी कार्यालय में स्थित महिला सेल की ओर से कई बार पति-पत्नी की काउंसलिंग भी की गई.
बताया जा रहा है कि तीसरी बार महिला सेल से वह मिडिएशन करके लौट रही थी लेकिन वह घर नहीं गई बल्कि बागपत से बड़ौत की बस में बैठाकर प्रेमी के पास पहुंची और फिर प्रेमी बाइक पर बैठाकर उसे हॉलिडे होटल लेकर चला गया.
इस दौरान पति भी महिला के पीछे-पीछे होटल तक पहुंच गया और फिर पुलिस को 112 पर फोन कर बुला लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस जैसे ही होटल पहुंची महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से ही छलांग लगा कर मौके से फरार हो गई. तो वहीं वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. तो वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जमकर चर्चा हो रही है.
साथ ही होटल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि बिना आईडी वेरिफिकेशन के उनको कमरा कैसे दे दिया गया. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तो वहीं पति ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है.
आशिक संग होटल में पकड़ी गई प्रेमिका, पति के साथ पुलिस को आता देख होटल की छत से कूदी। वीडियो वायरल #Bagpat #UPNews pic.twitter.com/xhTn0edKsZ
— ira_n (@iraNause) June 17, 2025