सात फेरे लिए-मांग भरी और दूल्हे के साथ DJ पर किया डांस …लेकिन विदाई के वक्त गायब हो गई दुल्हनिया-Video
Barabanki News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन डीजे पर दूल्हे के साथ डांस कर रही है. खबर सामने आ रही है कि लड़की की शादी लड़के के साथ सात फेरे हुए और मांग भी भरी गई. यानी विधि-विधान से विवाह हुआ लेकिन जब विदाई का वक्त आया तो दुल्हनिया गायब मिली. फिलहाल बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा है.
यह वीडियो उत्तर प्रेदश के बाराबंकी से सामने आया है. दूल्हे सुशील ने दावा किया है कि उसने 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर शादी की तैयारियां की थी लेकिन विदाई के वक्त दुल्हन ही लापता हो गई. बहुत खोजबीन करने के बावजूद जब वह नहीं मिली तो बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा है.
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. जिस घर में खुशियां थीं वहां सन्नाटा पसर गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घुंघटेर थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे बारात आई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. रात में सारी रस्मे हुई और दुल्हन ने दुल्हे के साथ डीजे पर डांस भी किया लेकिन बुधवार की सुबह जब विदाई की बारी आई तो अचानक सूचना मिली कि दुल्हन पल्लवी घर से लापता है. इसके बाद दुल्हे पक्ष के लोगों के होश उड़ गए. तमाम खोजबीन के बावजूद दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला.
कक्षा-8 तक पढ़ी है दुल्हन
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, दूल्हा सुनील इंटर पास है और वह दो भाई में बड़ा है. तो वहीं दुल्हन पल्लवी कक्षा आठ तक पढ़ी थी. सुनील का दावा है कि उसके पास कुल तीन बीघा जमीन थी जिसे उसने शादी के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये में गिरवी रख दिया था और इसी पैसे से उसने दुल्हन के लिए जेवर खरीदे थे. बारात में भी वह 11 गाड़ियां किराए पर लाया था और करीब 90 बाराती विवाह में शामिल हुए थे.
112 पर की शिकायत
घटना के वक्त ही वर पक्ष ने डायल 112 पर सूचना दी. सुनील ने बताया कि वह शादी को लेकर बहुत ही खुश था और हाथों पर मेहंदी में दुल्हन पल्लवी का नाम भी लिखवाया था लेकिन विदाई से पहले दुल्हन के अचानक गायब हो जाने से लग रहा है कि मानो उसकी दुनिया ही उजड़ गई हो. फिलहाल पुलिस को दुल्हे और उसके पिता ने लिखित शिकायत दी है. तो वहीं कई घंटों तक तलाश पूछताछ और जांच की लेकिन दोपहर तक भी दुल्हन का कोई पता नहीं चला. आखिरकार दुल्हन कहां गई? यही सवाल हर किसी के जेहन में है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
DJ पर दूल्हे संग डांस कर रही ये दुल्हन विदाई से ठीक पहले गायब हो गई। जयमाला हुई, 7 फेरे हुए। मांग में सिंदूर भरा गया। विदाई की बारी आई तो दुल्हन लापता थी। बिना दुल्हन बारात वापस लौट गई। दूल्हे सुशील ने 3 बीघा जमीन गिरवीं रखकर शादी की तैयारियां की थी।
📍जिला बाराबंकी, यूपी pic.twitter.com/VJlNPJgjXP— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 20, 2025
ये भी पढ़ें-शख्स रचा रहा था शादी…पहुंच गई लव मैरिज वाली; जमकर काटा हंगामा-Video