शख्स रचा रहा था शादी…पहुंच गई लव मैरिज वाली; जमकर काटा हंगामा-Video

November 20, 2025 by No Comments

Share News

Basti News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला उस शख्स को अपना पति बता रही है जो कि शादी करने जा रहा है और जयमाल के लिए मंच पर बैठा है और उसके बगल में होने वाली उसकी दुल्हन बैठी हुई है. इसी दौरान खुद को दुल्हे की पहली पत्नी बताने वाली महिला साक्ष्यों के साथ मौके पर मौजूद लोगों को बताती है कि शख्स उसका पति है और अभी तक उसका तलाक नहीं हुआ है.

इसी दौरान दुल्हा उठ कर खड़ा हो जाता है और कहता है कि कोर्ट में मामला है और तलाक भी हो जाएगा. तो वहीं दुल्हे के पक्ष के लोग महिला की बात को दबाने की कोशिश करते हैं और उसे डराने की कोशिश करते हैं लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोग महिला का साथ देते हैं और उसे अपनी बात कहने और साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कहते हैं. इस पर महिला अपनी शादी का पूरा साक्ष्य देती है और कहती है कि अभी हमारा तलाक नहीं हुआ है तो ये दूसरी शादी कैसे कर रहा है.

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लड़के की आलोचना कर रहे हैं. इसी के साथ ही समाज को भी कोस रहे हैं.

महिला का दावा-हुई थी लव मैरिज

वीडियो में दिख रही महिला ने दावा किया कि करीब 9 साल तक दोनों के बीच प्यार था और फिर लव मैरिज की. 2022 में उसी युवक से कोर्ट मैरिज की थी. इसी के साथ ही वह एक शख्स की ओर इशारा करते हुए कहती है कि ये भाई साहब भी मेरी शादी में मौजूद थे. फिर वह एल्बम दिखाते हुए कहती है कि लड़का इसी शेरवानी में उससे शादी कर चुका है. महिला यह भी आरोप लगाती है कि युवक ने उससे लाखों रुपये खर्च कराए और अब बिना तलाक लिए दूसरी शादी रचा रहा है.

दूल्हे ने किया तलाक का दावा

महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच जब दुल्हा अपनी बात रखने की कोशिश करता है तो महिला तुरंत उसे रोक देती है और कहती है कि जब हमारा तलाक ही नहीं हुआ तो तुम दूसरी शादी कैसे कर सकते हो. हालांकि दूल्हा दावा करता है कि उसके पास तलाक के कागज हैं लेकिन मौके पर वह कोई सबूत पेश नहीं कर पाता है. दूसरी ओर महिला कहती है कि अभी उसका रिश्ता खत्म नहीं हुआ. 

स्कूल में पढ़ते थे दोनों

महिला ने ये भी दावा किया कि वह दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे और करीब 9 साल के रिश्ते के बाद उन्होंने लव मैरिज की थी और फिर सार्वजनिक रूप से उनकी शादी हुई थी. अब उसका पति उसे अपने जीवन से निकाल कर दूसरी शादी कर रहा है. फिलहाल आगे क्या हुआ, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने दूसरी शादी कर रहे शख्स को कड़ी से कडी सजा देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-अंबेडकर प्रतिमा के सामने तलवार से केक काटकर दिखाई दंबगई…Video वायरल