इस जिले के BSA की बीएड मार्कशीट फर्जी होने की खबर वायरल, शिकायतकर्ता ने लगाए ये गम्भीर आरोप

Share News

Bhadohi BSA News: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त अव्यवस्थाओं की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं लेकिन इस बार चौंकाने वाली खबर ये है कि एक बीएसए का रिटायरमेंट नजदीक है और अब उनके खिलाफ बीएड की मार्कशीट फर्जी होने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता का शिकायती पत्र तेजी से वायरल हो रहा है.

शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि जनपद भदोही के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के बीएड की मार्कशीट फर्जी/कूटरचित है और इस सम्बंध में उन्होंने साक्ष्यों के साथ अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ को शिकायत की है. फिलहाल इस सम्बंध में बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह का पक्ष सामने नहीं आ सका है.

Bhadohi BSAs BEd marksheet being fake goes viral

उनको दो बार फोन कर सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा. जैसे ही उनका बयान सामने आता है, प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा. हालांकि जनपद के शिक्षकों व कर्मचारियों से बात करने पर जानकारी मिली है कि बीएसए 31 मई को रिटायर हो रहे हैं.

तो वहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह को हाल ही में बीएसए ने एक मामले में बर्खास्त किया था. फिलहाल बीएसए पर लगे आरोप की सच्चाई क्या है. ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें-घायल पक्षी को खाना देने पर…अन्य पक्षियों ने किया कुछ ऐसा, Video देख छूट जाएगी हंसी