घायल पक्षी को खाना देने पर…अन्य पक्षियों ने किया कुछ ऐसा, Video देख छूट जाएगी हंसी
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ पक्षी मुंह खोलकर लेटे हुए हैं. एक बारगी तो लगा कि इनको चोट लगी है लेकिन बाद में वे तुरंत उड़ने लगते हैं. वीडियो शेयर करने वाले ने वीडियो के साथ ही पोस्ट में लिखा है कि एक व्यक्ति घायल पक्षी को खाने को कुछ दे रहा था, यह देखकर अन्य पक्षी भी घायल होने का नाटक करने लगे। पक्षी भी कम नौटंकीबाज नहीं होते हैं।
फिलहाल ये वीडियो जिसने भी देखा वह अपनी हंसी रोक नहीं सका. हालांकि ये वीडियो कहां का है ये बात स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन ये वीडियो भयंकर गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी देने का संदेश जरूर देता है. तो वहीं इस वीडियो को देखकर किसी ने क्यूट कहा है तो किसी ने कहा है कि पक्षियों में भी आखिर मन होता है. तो वहीं किसी ने कहा है कि पक्षी इंसानों से अधिक समझदार होते हैं.
एक व्यक्ति घायल पक्षी को खाने को कुछ दे रहा था, यह देखकर अन्य पक्षी भी घायल होने का नाटक करने लगे। पक्षी भी कम नौटंकीबाज नहीं होते हैं। pic.twitter.com/1gtLNoCJoP
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) May 17, 2025