अब शुरू हुई कुत्ते की पूजा…लोग छू रहे पैर; मंदिर निर्माण की मांग, हनुमान जी की प्रतिमा के लगाए थे चक्कर-Video
Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नंदपुर गांव से एक के बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां एक मंदिर में कुछ दिन पहले एक कुत्ता हनुमान जी की प्रतिमा के चक्कर लगा रहा था. तो अब गांव वाले उस कुत्ते की पूजा करने में जुट गए हैं और उसके पैर छू रहे हैं.
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि लोगों ने कुत्ते को बकायदा कंबल ओढ़ा रखा है और उसके पास दूध से भरा कटोरा रखा है व लोग कुत्ते के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं. बता दें कि इसी कुत्ते ने दुर्गा माता की प्रतिमा के भी चक्कर लगाए थे.
पशु चिकित्सकों का मानना है कि कुत्ते को फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर हो सकता है। ऐसी स्थिति में ही कुत्ता बार-बार एक जैसी हरकत करता है। लेकिन डिसऑर्डर का ज़्यादा असर इंसानों में दिख रहा। मूर्ख जनता भंडारे करवा रही है, दर्शन कर रही। जब कुत्ता मूर्ख पब्लिक को बुद्धिविहीन कर सकता है तो नेता… pic.twitter.com/8acXLSZhuW
— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) January 17, 2026
पहुंची डॉक्टरों की टीम
फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद गांव में पशु डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है. कुत्ता करीब पांच दिन से कुछ खा-पी भी नहीं रहा था. इसलिए डॉक्टरों ने उसे ड्रिप लगाई है. इसी के साथ ही कुत्ते को खाने के लिए बिस्किट दिया गया लेकिन उसने नहीं खाया और वह मूर्तियों के चक्कर लगाता रहा. तो वहीं दिल्ली से एक समाजसेवी संस्था की टीम भी गांव पहुंची है ताकि कुत्ते की मानसिक स्थिति की जांच की जा सके. दूसरी ओर नगीना थाना प्रभारी अवनीत मान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा लिया है.
हम लोगो को पाखण्ड में पराक्रम हासिल है!
पागल कुत्ते को भी पूज लेते हैं!👎
pic.twitter.com/jpSRId219j— Dr. B L Bairwa MS, FACS (@Lap_surgeon) January 16, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगानी बढ़ापुर मार्ग स्थित ग्राम नन्दपुर खु्र्द में बीते सोमवार को एक कुत्ता पहले हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगाता है और फिर गुरुवार को दुर्गा माता की मूर्ति के चक्कर लगाने लगता है. लगातार देवी-देवताओं की मूर्तियों के चक्कर लगाने के कारण गांव के लोगों ने कोई चमत्कार समझ लिया और उसकी पूजा शुरू कर दी. तो वहीं मौके पर पहुंचे डॉक्टर व एनजीओ की टीम इस बात को लेकर चिंतित है कि कुत्ते ने पांच दिन से कुछ भी नहीं खाया है. तो दूसरी ओर कुछ न खाने-पीने की वजह से बेजुबान कुत्ते की सेहत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है. हालांकि चिकित्सक उसे ड्रिप चढ़ाकर सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं.
भैरोनाथ मंदिर निर्माण की मांग
फिलहाल गांव वाले कुत्ते की इस हरकत को भगवान का कोई संकेत मान रहे हैं और इसे चमत्कार से जोड़ते हुए भैरोनाथ मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे हैं और भैरो बाबा मान कर कुत्ते की पूजा कर रहे हैं. इसी के साथ ही लोग कुत्ते को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. यही नहीं गांव में भजन-कीर्तन व मेले की तैयारी भी शुरू कर दी गई है. फिलहाल चिकित्सक ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कुत्ता एक जैसी हरकत क्यों कर रहा है. माना जा रहा है कि फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर हो सकता है क्योंकि इसी स्थिति में कुत्ता एक जैसी हरकत बार-बार करता है. फिलहाल पशु चिकित्सक कुत्ते की बीमारी का पता लगाने में जुटे हैं.
ये कुत्ता पिछले तीन दिन से जिला बिजनौर नंदपुर गॉव नगीने के पास हनुमान ज़ी के मंदिर मे बजरंगबली ज़ी कि मूर्ति के चककर काट रहा है दिन रात इस दौरान एक बार बैठ गया था तो कुत्ते के ऊपर एक कबूतर आकर बैठ गया कुछ ही समय बाद कोई कबूतर मर गया,,, प्रभु कि लीला है सब pic.twitter.com/VMPJJr2xqS
— Amar Mishra (@Anti_LJ_Force) January 14, 2026
ये भी पढ़ें-हनुमान जी की प्रतिमा के तीन दिन से चक्कर लगा रहा है एक कुत्ता…देखने उमड़ा जन सैलाब- Video