Bulandshahr: सपा-बसपा से दो बार रहे विधायक…पत्नी के साथ की झाड़ू वाली मारपीट; एफआईआर दर्ज-Video

September 5, 2026 by No Comments

Share News

Bulandshahr: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि पति-पत्नी में जमकर मारपीट हो रही है. पति ने पत्नी के बाल पकड़ के खींचे तो जमीन पर पड़ी पत्नी ने पति पर झाड़ू से हमला किया लेकिन वह असहाय रही. पति ने झाड़ू छीनकर पत्नी पर मारा.

ये वीडियो यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा-बसपा से दो-दो बार विधायक रहे गुड्डू पंडित पर पुलिस ने नगर कोतवाली में पत्नी की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की है। गुड्डू पंडित पर मारपीट, गाली गलौच की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है.

पत्नी अर्चना पांडा ने पति गुड्डू पंडित पर मारपीट का आरोप लगाया है और पुलिस में तहरीर दी है. सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई जारी है. रिपोर्ट मारपीट और गाली गलौच की धाराओं में दर्ज की गई है. खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.

ये भी पढ़ें-जनवरी की सही स्पेलिंग नहीं लिख सकी सरकारी टीचर…Video वायरल