पत्नी ने खुद ही उजाड़ दिया सुहाग…इन लोगों के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत-Video

Share News

Deoria News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक की चीखने-चील्लाने की आवाज सुनाई दे रही है. यह वीडियो देवरिया से सामने आय़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-रिक्शा विवाद में सोमवार को 40 साल के मुकेश सिंह की पीटकर हत्या कर दी गई. इसका आरोप पत्नी, साले और भांजे पर लगा है. मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआबारी टोला से सामने आया है.

मंगलवार को मुकेश के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सहित 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है और मामले में पूछताछ की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मुकेश सिंह (पुत्र टेल्हू सिंह) पहले ट्रक चालक थे लेकिन करीब पांच साल पहले गांव लौट आए और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने लगे. खबर है कि करीब 5 महीने पहले उन्होंने अपनी जमीन बेच दी और एक ई-रिक्शा खरीद लिया. इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उनकी मौत का कारण बन गया.

आरोप है कि मुकेश की पत्नी संगम देवी ने ई-रिक्शा अपने भाई जीत को दे दिया और फिर इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा. सोमवार सुबह भी ई-रिक्शा वापस लाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई.

आरोप लगा है कि पति के कहने पर संगम देवी ने अपने भाई जीत को फोन कर बुला लिया. तो वहीं जीत अकेला नहीं पहुंचा बल्कि अपने भांजे आदित्य के साथ कुशीनगर जिले के पिपरा धाम क्षेत्र से करीब 22 किलोमीटर दूर विशुनपुर कला पहुंच गया. आरोप है कि तीनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फिर मुकेश की जमकर पिटाई की. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

तो वहीं इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर बरियारपुर पुलिस पहुंची और घायल मुकेश को बाहर निकाला और बिना देरी किए पुलिस ने मौके पर ही मुकेश का बयान दर्ज कर लिया. गंभीर हालत में मुकेश को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुकेश अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

बरियारपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने घटना को लेकर जानकारी दी कि मृतक के भाई अवधेश सिंह की तहरीर पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पत्नी संगम देवी, जीत और आदित्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. साथ ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-पति नहीं था पसंद…मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या…तीन बच्चे हुए अनाथ