पति नहीं था पसंद…मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या…तीन बच्चे हुए अनाथ

Share News

Pratapgarh : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. मजदूर पति पसंद न होने की वजह से पत्नी ने मुस्लिम प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. बाद में शव देखकर झूठे आंसू भी बहाए लेकिन पुलिस खोजबीन में फंस गई और फिर जुर्म कबूल करना पड़ा. पुलिस ने एक माह पूर्व हुए हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है.

मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने राजफाश करते हुए पति की हत्या करवाने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि कोहंड़ौर के भावापुर निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार 28 अप्रैल की शाम को घर से शौच के लिए निकले थे लेकिन फिर वह लौट कर घर नहीं पहुंचे. बाद में देर रात उसकी लाश गांव के कब्रिस्तान के पास मिली थी. वह मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था. उसके तीन बच्चे भी हैं.

तो वहीं पत्नी पिंकी पति के शव का पोस्टमार्टम नही करवाने पर तुली थी. इस पर घरवालों को शक हुआ और फिर कहा जाने लगा कि उसने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर विनोद को विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करावाई है. इस पर विनोद के भाई की तहरीर पर घटना का केस दर्ज हुआ और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.

मोबाइल ने खोल दिए सारे राज

पुलिस ने जांच के दौरान पिंकी का मोबाइल खंगाला तो सन्न रह गई क्योंकि उसकी बात दो साल से लगातार गांव के बदरे आलम नामक युवक से बात हो रही थी. इसके बाद पुलिस ने इसी दिशा में खोजबीन शुरू कर दी. थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि जांच में पाए गए सुबूतों के आधार पर दबिश देकर विनोद की 34 साल की पत्नी पिंकी देवी को भावापुर में आलम के घर के पास से पकड़ लिया और घटना में प्रयुक्त स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. ये फोन पिंकी को उसके प्रेमी ने दिया था.

आरोपी महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति विनोद कुमार मजदूरी करता था. वह गांव के बदरे आलम के यहां भी मजदूरी करने जाता था. इस पर बदरे उसकी मदद कर देता था. धीरे-धीरे बदरे उसके घर आने-जाने लगा. इसी दौरान उसके बदरे से प्रेम संबंध बन गए. इस बारे में पति को भी पता चला तो उसने कई बार उसे फटकारा था.

इसीलिए उसे प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटा दिया. आरोपी पिंकी की इस हरकत से जहां एक ओर तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो वहीं पिंकी के जेल जाने के बाद मां का भी साथ बच्चों से छूट गया. इस तरह से बच्चे पूरी तरह से अनाथ हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना पर लोगों का कहना है कि महिला ने बच्चों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा. कैसी महिला है. तो वहीं महिला को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है. वहीं इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है और आरोपी बदरे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

ये भी पढ़ें-पत्नी बनी हैवान….पहले करंट लगाया और फिर जहर देकर पति की ले ली जान