भगवान शिव पर मौलाना जार्जिस ने की अपमानजनक टिप्पणी…पुलिस से कार्रवाई की मांग-Video

July 26, 2026 by No Comments

Share News

Maulana Jarjis Ansari: हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ लगातार आग उगल रहे इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मौलाना भगवान शंकर के साथ ही भगवान ब्रह्मा पर अपमानजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं.

तो वहीं हाल ही में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के खिलाफ भी आहत करने वाली टिप्पणी करते हुए पांच वक्त का नमाजी बताया था. सोशल मीडिया एक्स पर ताजा वीडियो @PoojaHindu50 के एकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को यूपी पुलिस (@Uppolice) को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राजनीतिक दलों द्वारा ही ऐसे लोगों को पोषित किया जाता है.

यही वजह है कि ये खुलकर भगवान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. इसी के साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-भगवान श्रीकृष्ण को मौलाना ने कहा पांच वक्त का नमाजी…प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठन ने दर्ज कराई FIR-Video