Kanpur: काकोरी कांड के शहीदों की याद में किया पौधरोपण…दी श्रद्धांजलि-Video
Kanpur: चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन के 101 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नाना राव पार्क में शहीद स्मृति सभा आयोजित की गई। सभा के पूर्व पार्क में लगी क्रांतिवीर शहीद मंगल पांडे, शालिग्राम शुक्ला, अज़ीज़न बाई, झलकारी बाई, मैनावती ,तात्या टोपे, मणीद्रनाथ बनर्जी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,बाल गंगाधर तिलक प्रतिमाओं की सफाई कर माल्याअर्पण किया गया।
इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि देश की आजादी में भारत छोड़ो आंदोलन या करो या मरो के संग्राम में अनेक भारतीयों ने तिरंगे को लेकर क़ूर अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष करते हुए आत्म बलिदान दिया था। जिन्हें याद करते हुए भापूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
सभा का संचालन मीडिया प्रभारी एवं महामंत्री संदीप साहू ने किया। सभा में विकास मल्होत्रा ,ललित रावत , शांतनु दीक्षित , अतुल सोनकर, राजेश कुमार मिश्रा, राकेश बादल, राजेश सोनकर, समाज सेविका प्रतिभा साहू, अनिल त्रिपाठी तिलक चंद्र कुरील सी.के सिंह। इस मौके पर शहीदों को याद में तीन पेड़ भी शहीद स्थल में कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए व शहीद स्थल पर भी माल्यार्पण किया गया।
कानपुर में मंगल पाण्डेय को श्रद्धांजलि देते निन्नी पाण्डेय,निन्नी पाण्डेय जी कानपुर में पिछले करीब 40 सालों से क्रांतिकारियों और शहीदों की यादो को संजोये हुए है और सभी क्रांतिकारियों की पुण्यतिथि व जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन करते है, ऐसे देश भक्तो की ज़रूरत है आज #kanpur pic.twitter.com/NhZ4gVCH6D
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) August 10, 2026