साहित्यकार व समाजसेविका डॉ सुषमा सेंगर को इस कार्य के लिए किया गया सम्मानित

February 3, 2025 by No Comments

Share News

Kanpur News: आदित्य साहित्य साधना संस्था की मासिक गोष्ठी आज दिनांक 28-1-25 को साहित्यकार सहयोग संगठन के कार्यालय में संपन्न हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ अजित शुक्ला और संचालन डॉ सुषमा सेंगर ने किया.

बाल साहित्य संवर्धन संस्था के अध्यक्ष डॉ अजीत राठौर ने डॉ सुषमा सेंगर को परिवार परामर्श केंद्र में दस वर्षों से काउंसिलिंग कर परिवारों को जोड़ने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किये जाने पर बधाई देते हुए साहित्यकारों की तरफ से शॉल माला और रजत पत्र देकर सम्मानित किया. डॉ राधा शाक्य ने भी शल्यार्पण करके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके डॉ सुषमा सेंगर को सम्मानित किया. आदित्य साहित्य साधना संस्था की तरफ से डॉ कनक लता गौर ने भी ग्यारह सौ रूपये देकर सम्मानित किया. आये हुए सभी रचनाकारों ने अपनी रचनाओं द्वारा सम्मानित किया.

कार्यक्रम में महेंद्र मधुकर,त्रिभुवन मिश्र चातक,अनिल मघुकर, मनीष सरल,राजा हसन, अजय मदहोश,अरुण तिवारी गोपाल,ललिता दीक्षित,अक्षत व्योम ,डॉ आरती वर्मा ,राकेश स्वर्णकार ,अनीता मौर्या और रत्नेश सिंह ने काव्य पाठ किया.

ये भी पढ़ें-Budget 2025: बजट से ज्यादा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की गिफ्ट वाली साड़ी चर्चा में? पढ़ें ये रोचक किस्सा-Video