शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से किया जाए मुक्त…शिक्षक संघ ने अधिवेशन से भरी हुंकार-Video
Kanpur: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय मण्डलीय अधिवेशन गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज सभागार में 11 अप्रैल को सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती की वंदना रामदेवी रामदयाल बालिका विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिका अर्चना मिश्रा, उत्तम अवस्थी द्वारा संपादित किया गया.
इस मौके पर मुख्य वक्ता श्रीरामाशीष वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सभागार में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकार एवं कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू है, संगठन के कार्यकर्ता शिक्षक इनका पालन करते हुए राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन स्वयं इतना सजग है कि वह अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को सही मायने में सक्षम स्तर तक पहुंचा सकता है। उन्होंने प्राचीन काल से अब तक शिक्षकों के कार्य को सर्वोत्तम श्रेणी का बताया।

विशिष्ट अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे शासन स्तर तक बात पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति का साधन ही गुरु है. प्रदेश संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने संगठन के स्थापना वर्ष 1956 से अब तक संगठन द्वारा संघर्ष से प्राप्त उपलब्धियों के बारे में युवा शिक्षकों को बताया।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की वित्तविहीन शिक्षकों की नियमावली व निश्चित मानदेय की चिंता व्यक्त की।
शैलेंद्र द्विवेदी ने उठाया मुद्दा
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र द्विवेदी ने वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने, सीबीएससी एव आईएससी विद्यालयों के शिक्षकों कों केशल्सस मेडिककल योजना से आच्छादित किया जाने, छात्र संख्या में वृद्धि एवं समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना दिए जाने, धारा 12,18 एवम 21 को पुनः बहाल करने, नगर निगम के शिक्षकों, व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों की समस्याओं पर सदन में खुली चर्चा की.
इनका हुआ सम्मान
इस मौके पर कानपुर मंडल के समस्त जनपदों के इस वर्ष सेवानिवृत्त 150 शिक्षक, प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया. यश शेष शिक्षक नेता श्रीकांत द्विवेदी शिक्षक रत्न पुरस्कार प्रदेश में एक मात्र जनपद हमीरपुर के चित्र गुप्त इंटर कॉलेज राठ के प्रधानाचार्य डॉ सत्य नारायण परिहार को दिया गया। संगठन के ध्वज वाहकों के रूप मे 74 शिक्षक नेताओं, कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में ये रहे मौजूद
सम्मेलन में प्रमुख रूप से डॉ दिलीप सरदेसाई, नंद कुमार मिश्रा, रमाशंकर तिवारी, हरिनाथ पांडेय, आरपी द्विवेदी, राजेन्द्र दुबे, मोहित पांडेय, बृज भूषणमिश्रा, आरसी पांडेय, गोपाल शरण सिंह सेंगर, केके वर्मा, सुनीत वर्मा, अवधेश कटियार, सुष्मित मिश्रा, प्रो. अनिल मिश्रा,जयराम बाबू, शैलेन्द्र सिंह गौर, जयकरण निषाद,जेके सिंह, डॉ गीता सिंह, डॉ रतन लाल, मुनेश्वर सिंह, शेखर चौधरी, रोहित कन्नौजिया, अखिलेश कुशवाहा, मायाराम, अमित सैनी, सुरेश मिश्रा, नीतू शर्मा, नीरजा मिश्रा, चित्रांशी सिंह, खुसविन्दर कौर, जसमीत कौर, ममता सिंह, मधुर द्विवेदी, गरिमा द्विवेदी, अनिता सिंह, शिखा, शशि प्रभा सहित 1100 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अधिवेशन में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के बारे में जानकारी कानपुर नगर के जिलामहामंत्री राहुल कुमार मिश्रा द्वारा दी गई.
#उत्तरप्रदेशमाध्यमिकशिक्षकसंघ ने एक दिवसीय मण्डलीय अधिवेशन में भरी हुंकार
गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने की सरकार से की मांग
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र द्विवेदी ने उठाया मुद्दा की. #Kanpur #UttarPradesh @myogiadityanath See more.. pic.twitter.com/pX9gE91v2E— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) April 12, 2026
ये भी पढ़ें-बीच सड़क लड़की के साथ जबरदस्ती करने वाले लड़के का Video वायरल…पुलिस ने किया गिरफ्तार