दुकान से काजू चुराती महिला का Video वायरल, दुकानदार ने दर्ज कराई शिकायत

September 19, 2025 by No Comments

Share News

Kasganj: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दुकान से कुछ सामान खरीदती दिख रही है. वह दुकानदार से कुछ सामान मांगती है. दुकानदार दुकान के अंदर जाकर सामान लाने लगता है, इतनी ही देर में महिला काजू का डिब्बा अपने पर्स में रख लेती है और फिर दुकान से चली जाती है. इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है.

यह मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज से सामने आया है. दुकान बिलराम गेट के पास स्थित है. घटना को लेकर बुजुर्ग दुकानदार ने बताया कि महिला पहले भी ढाई किलो बादाम दुकान से चोरी कर चुकी है और इस बार वह सामान लेने का बहाना करके काजू का पूरा डिब्बा ही पर्स में रखकर फरार हो गई।

इसी के बाद दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई है और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. तो वहीं पुलिस ने भी सीसीटीवी में दिख रही महिला को ढूंढना शुरू कर दिया है. हालांकि इस दौरान महिला साड़ी के पल्लू से मुंह ढके हुए थी, जिससे उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है. हालांकि पुलिस महिला का पता लगाने में जुटी है तो वहीं दुकानदार ने कहा है कि उसका बड़ा नुकसान हो गया है. आरोपित महिला पहले भी इसी तरह से मेरा नुकसान कर चुकी है. बुजुर्ग पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि महिला पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है महिला इसी तरह से मोहल्ले में किसी और तरह की भी चोरी कार्य में लिप्त हो सकती है.  

ये भी पढ़ें-Pitru Paksha: अगर सपने में दिख रहे हैं पूर्वज… जानें क्या देते हैं संकेत?