अभिनेत्री ने किया आत्मदाह का प्रयास…फिल्म निर्माता और पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लामार्ट चौराहे टैंगो थ्री के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरियाणवी व देहाती फिल्म की अभिनेत्री व गायिका ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन तत्काल आत्मदाह निरोधी दस्ते ने पहुंचकर उसे बचा लिया। पीड़िता ने फिल्म निर्माता उत्तर कुमार पर शोषण का आरोप लगाया है. साथ ही इस गम्भार मामले में कार्रवाई न करने का आरोप गाजियाबाद शालीमार थाने की पुलिस पर लगाया है.
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह हरियाणवी और देहाती फिल्म की अभिनेत्री व गायिका है। वह हापुड़ जनपद के पिलखुवा इलाके की रहने वाली है। इसके बाद पीड़िता ने फिल्म निर्माता उत्तर कुमार पर शोषण करने का आरोप लगाया और बताया कि उसने उत्तर कुमार के खिलाफ गाजियाबाद के शालीमार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
इस पर आरोपी का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह लगातार उसे धमकी दे रहा है। घटना को लेकर गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2024 में अभिनेत्री का उत्तर कुमार से विवाद हुआ था। इस पर उसने मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना में अभिनेत्री द्वारा लगाए गए आरोप निराधार निकले। हालांकि अभी इस मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है. अंतिमपत्र न्यायालय दाखिल कर दिया गया। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि वह धमकी दिए जाने से इतनी परेशान थी कि बड़ी बहन और चार साल के बेटे के साथ शनिवार को लखनऊ पहुंची और फिर लमार्ट चौराहा टैंगो थ्री के पास पहुंचकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन ड्यूटी पर तैनात आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उसे पकड़ लिया और उसे गौतमपल्ली थाने भेज दिया.
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिन पूर्व अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी और कहा था कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह जान दे देगी। इसी के बाद उसने आत्मदाह का प्रयास किया
ये भी पढ़ें-महिला IPS ने डिप्टी CM को पहचानने से किया इंकार तो हो उठे आगबबूला-Video; जानें कौन हैं अंजना कृष्णा?