AKTU News: बीटेक में सीट अलॉटमेंट 9 जुलाई तक… परिक्षा परिणाम भी घोषित
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया 30 जून को समाप्त हो गयी। इस तरह से बीटेक में कुल 106667 ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया। तो वहीं, पांच एवं दो विशेष चरणों में होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग चार जुलाई से सात जुलाई तक होगी।
बता दें कि छात्रों को सीट अलॉटमेंट नौ जुलाई को किया जाएगा। दूसरी ओर सीट कंफर्मेशन एवं फ्रीज एवं सीट फ्लोट नौ जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा। दूसरे चरण में च्वॉइस फिलिंग 13 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 16 से 18 जुलाई तक जमा होगा।
सीट फ्रीज एवं फ्लोट 16 से 18 जुलाई तक होगी। तीसरे चरण में ऑनलाइन च्वॉइस लॉकिंग 19 से 20 जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट 22 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क एवं सीट फ्रीज एवं फ्लोट 22 से 23 जुलाई तक किया जा सकेगा। चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट 24 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 24 से 26 जुलाई तक किया जाएगा। ऑनलाइन सीट विड्रा 24 से 29 जुलाई तक करने का मौका मिलेगा। पहले चार चरणों में सीट लॉक करने वालों को 27 से 29 जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग करना जरूरी होगा।
बीटेक एवं बीफार्मा का घोषित हुआ परीक्षा परिणाम
एकेटीयू के सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर परीक्षा के बीफार्मा के तीसरे वर्ष के छठें सेमेस्टर, बीटेक द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर तथा तीसरे वर्ष के छठें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।