AKTU News: एकेटीयू के दो वैज्ञानिकों का नाम ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स में शामिल…जानें क्यों मिली ये उपलब्धि?

Share News

AKTU News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के दो शिक्षकों का नाम Global Scientist Index 2025 के Top 5% Scientists (वैज्ञानिक) में शामिल किया गया है. सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के मेकाट्रोनिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा और आईईटी के प्रोफेसर एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर अरुण तिवारी को यह उपलब्धि मिली है. दोनों शिक्षक इससे पहले स्टैनफोर्ड एवं एल्सेवियर के शीर्ष शोधकर्ताओं की सूची में अपना स्थान बना चुके हैं.

दोनों शिक्षकों को लगातार शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में मिल रही सफलता पर कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. बता दें कि यह एक नया वैश्विक वैज्ञानिक रैंकिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे SciRank Global द्वारा संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के सक्रिय शोधकर्ताओं (researchers) का bibliometric data के आधार पर मूल्यांकन करना है।

डॉ. अनुज शर्मा की उपलब्धियां

बता दें कि डॉ. अनुज शर्मा AKTU लखनऊ के Centre for Advanced Studies के मेकाट्रॉनिक्स कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वह कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप AKTU फाउंडेशन (AKTU की सेक्शन-8 कंपनी) के निदेशक भी हैं। संस्थान के डीन एकेडमिक्स और मेकाट्रॉनिक्स एवं मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमेशन कार्यक्रमों के समन्वयक, AKTU लखनऊ के इनोवेशन एण्ड सोशल एंटरप्रेन्योरशिप के एसोसिएट डीन एवं अनुसंधान एवं विकास एवं औद्योगिक परामर्श के एसोसिएट डीन भी हैं।

डा. शर्मा ने भारत सरकार के MeitY, ICMR, SERB DST, CST उत्तर प्रदेश सरकार, TEQIP-III और AKTU लखनऊ द्वारा वित्त पोषित 4 करोड़ रुपये से अधिक की छह परियोजनाओं में मुख्य अन्वेषक के रूप में कार्य किया है। उनके 125 से अधिक शोध पत्र SCIE और Scopus इंडेक्स में शामिल हैं, जो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं और सम्मेलनों में प्रकाशित/प्रस्तुत किए गए हैं। उनके नाम 9 पेटेंट स्वीकृत/प्रकाशित हैं। उन्होंने स्प्रिंगर द्वारा प्रकाशित एक पुस्तक का संपादन किया है। वह कई पीयर-रिव्यूड पत्रिकाओं के समीक्षक हैं। वे इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) के आजीवन सदस्य हैं।

2021 से Elsevier एवं स्टैनफोर्ड द्वारा उन्हें शीर्ष 2% शोधकर्ताओं की सूची में शामिल किया जाता रहा है। 9 सितंबर 2025 को उनको उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यपाल द्वारा अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2020 और 2025) के अवसर पर “AKTU सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार-2020” और “AKTU सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार-2025” से भी सम्मानित किया गया है।

कोरोना योद्धा के तौर पर भी हो चुके हैं सम्मानित

डा. अनुज शर्मा कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना से सुरक्षा और रोकथाम के लिए उपयोगी विभिन्न उत्पादों का विकास करके सराहनीय कार्य किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके योगदान के लिए उन्हें लखनऊ स्थित AKTU के कुलपति द्वारा “कोरोना योद्धा” के रूप में सम्मानित किया गया। उन्होंने 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान विकसित उत्पादों के लिए भी कई पेटेंट के लिए आवेदन किया है जिसमें से दो ग्रांट भी हुए हैं। उनके नेतृत्व वाली टीम द्वारा डिजाइन और विकसित किए गए कुछ उत्पादों का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की उपस्थिति में किया गया और उन्हें लखनऊ के राजभवन में स्थापित किया गया है।

जानें क्या है Global Scientific Index?

बता दें कि Global Scientific Index एक वैज्ञानिक रैंकिंग प्रणाली है जो लगभग 1 करोड़ (10 million) सक्रिय शोधकर्ताओं और करोड़ों शोध-पत्रों का विश्लेषण करके वैज्ञानिकों की वैश्विक रैंक निर्धारित करने का दावा करती है। इसके लिए यह मुख्यतः OpenAlex नामक वैश्विक शोध डेटाबेस का उपयोग करती है। इस रैंकिंग को SciRank Global नामक संगठन प्रकाशित करता है। यह Stanford University, Elsevier, Scopus या Clarivate जैसी स्थापित एवं व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त वैश्विक रैंकिंग एजेंसियों से अलग है।

इस तरह चयनित होते हैं Top 5% Scientists

SciRank Global के अनुसार, किसी शोधकर्ता को 2025 Global Scientist Index में शामिल होने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं…

1. Active Researcher होना
OpenAlex प्रोफाइल में कम से कम 10 सत्यापित शोध प्रकाशन (publications) होने चाहिए।

प्रोफाइल किसी व्यक्ति की होनी चाहिए; संस्थान, समिति या बड़े सहयोगी समूहों को बाहर रखा जाता है।

2. Composite Score (NCS) की गणना

रैंकिंग के लिए Normalized Composite Score (NCS) का उपयोग किया जाता है, जो मुख्यतः दो घटकों पर आधारित है-

Productivity (A) = कुल शोध प्रकाशनों की संख्या
Impact (C) = कुल citations की संख्या

इन दोनों को समान भार (50%-50%) दिया जाता है।

Top 5% Scientist में शामिल होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि इससे ये साफ होता है कि शोधकर्ता का प्रकाशन और citation प्रभाव विश्व के अधिकांश सक्रिय शोधकर्ताओं से अधिक है।

ये भी पढ़ें-खान सर भी होंगे गिरफ्तार… DIU को दी गई जिम्मेदारी; जानें कितने दिन गुजारेंगे बेउर जेल में?-Video