AKTU News: टीम भावना के साथ करें काम…रखें पूरी ईमानदारी और निष्ठा- कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय

January 21, 2026 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में 20 जनवरी को इनोवेशन हब यूपी फाउंडेशन की सेक्शन 8 कंपनी में नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में ओरिएंटशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कुलपति ने सभी कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही.

कुलपति ने अपने भाषण में आगे कहा कि कंपनी का लक्ष्य प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को उच्च शिखर पर पहुंचाना है. ऐसे में यह लक्ष्य को पाना तभी संभव है जब कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें. टीम के रूप में कार्य करके किसी भी लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है. विश्वविद्यालय नवाचार और उद्यमिता को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र 8 कंपनी कलम सेंटर फॉर इन्नोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप्स भी चल रही है.

इस मौके पर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रूप में वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को इनोवेशन हब के उदेश्यों के बारे में जानकारी दी. वह बोले कि प्रदेश के प्रगति में योगदान के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. डीन इनोवेशन प्रो0 बीएन मिश्रा ने कहा कि कंपनी को विश्व पटल पर लाना होगा. यह तभी संभव है जब हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिश्रम करेंगे.

एसो डीन इनोवेशन एवं कलाम सेंटर के निदेशक डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि कंपनी प्रदेश के युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए बनायी गयी है ताकि युवा अपने सपने को साकार कर सकें. इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने काम को बखूबी किया जाये.

इनोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह ने नवनियुक्त कर्मचारियों को इनोवेशन हब के कार्यों की रूपरेखा, नवाचार के लिए जारी योजनाओं आदि की जानकारी दी। इस मौके पर इनोवेशन हब की सीआईओ वंदना शर्मा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-स्कूल से लौटती छात्रा ने अचानक लगाई नदी में छलांग…लोग रहे गए हक्के-बक्के-Video