स्कूल से लौटती छात्रा ने अचानक लगाई नदी में छलांग…लोग रहे गए हक्के-बक्के-Video

January 17, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की जिसने किसी स्कूल की ड्रेस पहन रखी है जिससे साफ होता है कि वह कोई स्कूली छात्रा है. वह एक पुल को पैदल पार कर रही है. अन्य वाहन भी आ-जा रहे हैं. इसी बीच छात्रा नदी में छलांग लगा देती है. इसी के बाद पुल के ऊपर भीड़ लग जाती है.

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करने वाले ने दावा किया है कि लड़की नाबालिग है और स्कूल से लौट रही थी तभी वह पुल से नदी में कूद जाती है और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि यह वीडियो कहां का है और कब का है.

इस घटना में आगे क्या हुआ? लेकिन ये बात तो साफ होती है कि आज-कल युवा किस तरह से मानसिक रूप से पीड़ित चल रहे हैं कि अपनी जीवन लीला समाप्त करने पर जरा भी नहीं हिचकिचाते. ऐसे में एक्सपर्ट की राय है कि माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं और उनके मन में क्या चल रहा है, उसे जानने की कोशिश करें. बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें और क्या सही है क्या गलत है. इसके बारे में बताएं. बच्चों के साथ इस तरह रहें कि वे अपने मन की बात माता-पिता के साथ शेयर कर सकें.

इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चे अगर मोबाइल देख रहे हैं तो उसमें क्या देख रहे हैं. इसका ध्यान रखें साथ ही ये भी ध्यान दें कि वे किससे दोस्ती कर रहे हैं? इन तमाम बातों पर गौर कर बच्चों को जीवन की तमाम मुश्किल भरी बातों को समझाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-हनुमान जी की प्रतिमा के तीन दिन से चक्कर लगा रहा है एक कुत्ता…देखने उमड़ा जन सैलाब- Video