Pizza Hut, KFC, Domino और छप्पन भोग सहित कई नामी ब्रांड को नोटिस…सेहत अच्छी चाहते हैं तो आप भी रहें इनसे सतर्क

February 25, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow News: होली आते ही खाद्य विभाग की छापेमारी तेज हो गई है और लगातार मिलावटी मावा, तेल आदि की कंपनियों को सील किया जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया एक्स पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की एक पुरानी रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है.

इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई ब्रांडेड रेस्टोरेंट व फूड चेन को मई 2025 में इसलिए नोटिस देने की बात कही गई है कि इन रेस्टोरेंट में बिकने वाले भोज्य पदार्थ में मिलावट व गंदगी जांच के दौरान पाई गई लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि इनको केवल नोटिस देकर पल्ला झाड़ लिया गया आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई.

आज सोशल मीडिया एक्स पर Bhadohi Wallah @Mithileshdhar नाम के यूजर ने FSDA के नोटिस लेटर को शेयर करते हुए सवाल खड़ा किया है कि आखिर जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले इन नामी कंपनियों को नोटिस दिए जाने के 9 महीने बाद भी कोई पुख्ता कार्रवाई क्यों नहीं की गई? तो वहीं अन्य यूजर्स ने भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से जवाब तलब किया है और जमकर खरी-खोटी सुनाई है. सोशल मीडिया एक्स पर वायरल नोटिस में 12 ब्रांड को अलग-अलग वजहों से नोटिस देने की बात कही गई है.

इन वजहों का किया गया जिक्र

1- KFC सहारागंज : पुराने तेल में फ्राई किए जाने की वजह से नोटिस
2- McDonald’s हजरतगंज : खाने में सिंथेटिक रंग मिलने की वजह से नोटिस.
3- दस्तरख़्वान फन रिपब्लिक: बासी मटन, बदबूदार ग्रेवी, दुकान सील
4- Pizza Hut : सॉस में गैर खाद्य ग्रेड सामग्री, नोटिस
5- Burger King : मेयोनीज में बैक्टीरिया मिलने पर सैंपल लैब में भेजा गया.
6- Domino’s : एक्सपायरी डेट पर नया स्टीकर चिपका मिला, नोटिस.
7- छप्पन भोग : मावा में मिलावट, जांच जारी
8- Haldiram’s : नमकीन में घटिया तेल, चेतावनी दी गई.
9- Wow Momo : मोमो के पानी से बदबू, लापरवाही पर नोटिस सहित अन्य को भी नोटिस.

सोशल मीडिया यूजर, Bhadohi Wallah ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि लखनऊ के इन रेंस्टोरेंट, फ़ूड चेन को आप बहुत बढ़िया मानकर उनसे खाना मंगवाते होंगे या वहाँ खाने चले जाते हैं लेक‍िन इनकी सच्चाई जानेंगे तो होश उड़ जाएंगे. मई 2025 में लखनऊ के कई नामी रेस्टोरेंट के 36 खाद्य सैंपल जांच में फेल पाये गये थे. इनके खाने में बैक्टीरिया, बासी सामग्री और मिलावटी उत्पाद मिले थे. इनमें से तो कई के आउटलेट्स पूरे देश में हैं लेक‍िन आश्‍चर्य की बात ये है क‍ि इन पर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ और अगले ही द‍िन से सब चलने लगे. इसी के साथ ही Bhadohi Wallah ने तंज कसते हुए कहा है, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) वाले कभी नींद से जागेंगे तो फ‍िर छापा मारकर खानापूर्ति कर लेंगे.

ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर लिखी गई है, इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-नकली अंडे का Video वायरल…उबालते ही निकलने लगी प्लास्टिक जैसी चीज