नकली अंडे का Video वायरल…उबालते ही निकलने लगी प्लास्टिक जैसी चीज
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दिखाया जा रहा है कि अंडे को जैसे ही उबाला गया उसमें से प्लास्टिक जैसी चीज निकलने लगी. दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने Eggoz Everyday से अंडे ऑर्डर किए थे. फिर जैसे ही उसने अंडों को उबलने के लिए गैस पर रखा उनमें से प्लास्टिक निकलने लगी. इस पर महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुरपेंची स्वास्थ्य (@Khurpenchhealth) के अकाउंट सहित कई अन्य अकाउंट से भी वायरल किया जा रहा है और इसे बेहद खतरनाक और चिंताजनक बताया गया है साथ ही भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (@FSSAI-Food Safety and Standards Authority of India) को टैग कर तुरंत जांच करने की मांग की गई है.
एक महिला ने Eggoz Everyday अंडे ऑर्डर किए।
लेकिन जैसे ही उसने अंडों को उबालने के लिए रखा, उनमें से प्लास्टिक निकलने लगा।
🚨 यह बेहद खतरनाक और चिंताजनक है!@FSSAI कृपया तुरंत जांच कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। pic.twitter.com/oy8ioNM2I5
— खुरपेंची स्वास्थ्य (@Khurpenchhealth) February 24, 2026
तो वहीं Eggoz Nutrition (@EggozNutrition) ने वायरल वीडियो को लेकर कहा है कि इस बात को हमारे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद. हम पहले से ही ग्राहक के संपर्क में हैं और इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.
तो वहीं इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि बाजार मिलावटी चीजों से भरा पड़ा है. ऐसे में लोग क्या खाएं और कैसे स्वस्थ्य रहें? इस फेक अंडे पर लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
सोशल मीडिया यूजर ने किया ये दावा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर Vipin (@vipraj04) ने दावा किया है कि ये बिल्कुल सही बात है. उन्होंने कहा है कि मैं भी @EggozNutrition ब्रांड के अंडे ऑनलाइन मंगवाए थे उसमें भी बिल्कुल ऐसा ही है और पूरी तरह से प्लास्टिक मिक्स्ड है और नकली इसी के साथ ही उन्होंने @fssaiindia को टैग किया है.
इस बात को हमारे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद। हम पहले से ही ग्राहक के संपर्क में हैं और इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
– टीम एग्गोज़
— Eggoz Nutrition (@EggozNutrition) February 23, 2026
ये भी पढ़ें-Health Tips: एक ही तेल लगातार न करें इस्तेमाल…जानें देशी घी का सेहत पर क्या होता है असर?