Shakuntala University News: 35 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर…इतने लाख का मिला सर्वोच्च पैकेज

Share News

Shakuntala University News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों (Dr.Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही छह लाख रुपये वार्षिक पैकेज तक का जॉब ऑफर हासिल किया है। विवि प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग पैकेज पर करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों को जॉब ऑफर मिला है।

कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि “हमारा प्रयास विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। छह लाख रुपये तक का पैकेज प्राप्त होना, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी बेहतर अवसर उबलब्ध होना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योगों से मजबूत संबंध का प्रमाण है। भविष्य में प्लेसमेंट के और अधिक अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।”

इन छात्रों को मिला प्लेसमेंट

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट डायरेक्टर बिराग दीक्षित से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्चुअल भर्ती प्रक्रिया में एमसीए/बीटेक (सीएस) के नौ छात्रों – तुषार सोनी, जान्हवी, अंकित कोरी, नम्रिता कनौजिया, रिया शर्मा, आशीष कुमार कुशवाहा, संकल्प शुक्ला, अथर्व चौबे और शिवा विश्वकर्मा का चयन बेंगलुरु के एक्सेलआर ईडीटेक प्रा. लि. में डेवलपर पद पर हुआ। इन छात्रों को 2.80 लाख से 6.00 लाख रुपये वार्षिक तक का पैकेज मिला, जिसमें छह लाख रुपये इस सत्र का सर्वोच्च पैकेज रहा।

तो वहीं एमबीए/बीबीए के छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिला। नोएडा की इजी ट्रिप प्लानर्स लि. में चंचल, मुस्कान गुप्ता, साक्षी मेहता, शगुन भाटिया, श्रृष्टि कुमारी का चयन फ्लाइट सपोर्ट एग्जीक्यूटिव एवं सोनू सिंह कस्टमर एक्सपीरियंस प्रशिक्षु पद पर हुआ। रुपीक्यू में अकृति कुमारी, अभिजीत कुमार, मृदुल कुमारी, दर्शिखा, श्रेयांश सिंह, आलोक सिंह राठौर, चित्रांशी निगम, राहुल यादव, आकांक्षा दीक्षित, माहक शर्मा, मुस्कान सिंह, साक्षी मेहता, वंशिता वर्मा और विपश्यना बौद्ध कस्टमर सक्सेस ऑफिसर, अहमदाबाद की क्रीम जॉब कंसल्टेंसी में राहुल यादव, रिषभ गुप्ता, श्रेया अग्रहरी एचआर मैनेजर – रिक्रूटमेंट पद पर चयनित हुईं।

बीटेक की छात्रा काजल तिवारी का चयन इन्फोबे एआई लि. में वाइब कोडर्स पद पर, एमबीए की छात्रा विद्या गुप्ता का चयन साइफ्यूचर एआई लि. में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ। विद्या गुप्ता एक दिव्यांग छात्रा हैं, जिनकी उपलब्धि विश्वविद्यालय की समावेशी शिक्षा प्रणाली को दर्शाती है। इसके अलावा एमबीए के शिवांश ओझा श्रीराम फाइनेंस लि. मुम्बई में मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर हुआ।

ये भी पढ़ें-स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज…यूपी के तमाम हिस्सों में लोगों ने घरों से उखाड़ कर फेंक दिया पॉवर हाउस में-Video