Shakuntala University: मानसी, महिमा व मुस्कान ने प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान

July 25, 2026 by No Comments

Share News

Shakuntala University Convocation Ceremony: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) के 13वें दीक्षांत समारोह को ध्यान में रखते हुए कुलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में दीक्षोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है.

इसके अंतर्गत भाषा संकाय की ओर से शनिवार को स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में कविता, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कविता प्रतियोगिता में पीएचडी की मानसी सेठी ने प्रथम, बीए के मोनू मोहम्मद ने द्वितीय तथा एमए की मानसी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में महिमा गौतम ने प्रथम, बी.फार्मा की आश्लिषा ने द्वितीय तथा बी.कॉम एलएलबी के यश रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बी.कॉम एलएलबी की मुस्कान बानो प्रथम, प्रीतिमयी द्वितीय तथा प्रणव सिंह सिसोदिया तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संयोजन अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग के डॉ. आशीष कुमार ने किया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जय सिंह, विधि विभाग की सहायक आचार्य डॉ. कपिलाभ अनुला रहीं। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वी.के. सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत वीरोदय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-“आप तो कमीशन…” 13 साल के बच्चे ने जिलाधिकारी के सामने ही खोल दी भ्रष्टाचार की पोल; Video वायरल