“आप तो कमीशन…” 13 साल के बच्चे ने जिलाधिकारी के सामने ही खोल दी भ्रष्टाचार की पोल; Video वायरल

July 24, 2026 by No Comments

Share News

Lakhimpur: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक 13 साल का बच्चा जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी के सामने खड़ा है. वह जनसुनवाई में गया और ऐसी बात कही कि मौके पर मौजूद बड़े-बड़े अधिकारी हैरान रह गए.

बच्चे की समस्या सुनकर जिलाधिकारी तक को सफाई देनी पड़ गई. इसके बाद मामले की जांच भी हुई. बता दें कि मामला लखीमपुर खीरी की सदर तहसील से समाधान दिवस के मौके पर सामने आया. 13 वर्षीय अमिताभ गुप्ता समाधान दिवस पर अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार के सामने पहुंचा. कक्षा-8 में पढ़ने वाले अमिताभ का आत्मविश्वास और बेबाकी से अपनी बात को रखने का अंदाज हर किसी को भा गया और सोशल मीडिया पर अमिताभ की जमकर तारीफ हो रही है. इसी के साथ ही भ्रष्ट सिस्टम पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.

13 साल के बच्चे ने अधिकारियों के सामने यहां तक कह दिया कि आप करवा देंगे नहीं कहिए बल्कि करवा दीजिए. इसी के साथ ही थानेदार साहब की ओर देखते हुए बच्चा कहता है कि तो कमीशन ले लेते हैं और बस हो गया. इतना सुनते ही कुछ अधिकारी तो हंस पड़े लेकिन कुछ ने बच्चे को चुप कराने की कोशिश की. तो वहीं जिलाधिकारी बच्चे को समझाते हुए दिख रहे हैं. दूसरी ओर जैसे ही बच्चे ने कमीशन को लेकर बात कही अधिकारियों की बोलती बंद हो गई.

अमिताभ ने जिलाधिकारी से कहा कि उसके ताऊ ने उसके मकान में ताला लगा दिया है और वह परिवार के साथ परेशानी में है. तो वहीं जिलाधिकारी ने बच्चे को निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया और डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जानकारी ली और इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. बच्चे को न्याय देने का भरोसा दिया गया है.

ये भी पढ़ें-देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर हमला…! स्टेशन पर की गई जमकर पत्थरबाजी-Video