Shakuntala University: चेक गणराज्य के पैरा बैडमिंटन में शकुन्तला विवि की संजना का कमाल…. स्वर्ण व कांस्य जीतकर देश का नाम किया रोशन

April 27, 2026 by No Comments

Share News

Shakuntala University: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr Shakuntala Mishra National Rehabilitation University ) की छात्रा संजना कुमारी ने चेक पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर देश और विश्वविद्यालय के नाम का गौरव बढ़ा दिया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चेक गणराज्य में 14 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. बीबीए की छात्रा संजना ने एसएल-03 वर्ग में भाग लेते हुए कड़े मुकाबलों के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन किया। संजना ने एकल स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि मिश्रित युगल में बेहतरीन तालमेल और प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता से लौटने के बाद संजना का विश्वविद्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुलपति आचार्य संजय सिंह, क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पी. राजीवनयन सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों से भी संजना से सीख लेने की सलाह दी.

खिलाड़ियों का करेंगे सहयोग

कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि “संजना की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और लगन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वविद्यालय ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।”

ये भी पढ़ें-यू ट्यूब पर ऐसे बढ़ा सकते हैं कमाई…अगर आ रहे हैं 5 लाख व्यूज; तो जानें कितनी होगी कमाई?