यू ट्यूब पर ऐसे बढ़ा सकते हैं कमाई…अगर आ रहे हैं 5 लाख व्यूज; तो जानें कितनी होगी कमाई?
YouTube Earning: आजकल जिसे देखो वो यूट्यूब पर तरह-तरह के वीडियो डालने में जुटा है. कोई समाज के मुद्दों पर तो कोई डांस और धर्म-अध्यात्म पर. तो वहीं अच्छे कंटेट होने पर बड़ी संख्या में कंटेट क्रिएटर हर महीने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. इसकी सबसे खास बात ये है कि आप जितना अधिक नए और अपने कंटेट डालेंगे, कमाई उतनी ही अधिक होगी.
यूट्यूब वीडियो पर व्यूज के मुताबिक पैसा मिलता है. इसलिए क्रिएटर्स हमेशा प्रयास करता है कि उसका वीडियो अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे. तो वहीं सोशल मीडिया पर जानकारी वायरल हो रही है कि अगर आपके किसी वीडियो पर 5 लाख व्यूज आ जाते हैं तो आपकी कितनी कमाई हो सकती है?
पहली बात तो ये जान लें कि नए कंटेट क्रिएटर हैं अगर आप तो यूट्यूब से कमाई के लिए आपका यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में शामिल होना बहुत ही आवश्यक है. कमाई इसी के बाद ही शुरू की जा सकती है. यहां खास बात ये भी है कि इस प्रोग्राम में आपको शामिल होने के लिए आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 घंटे का वॉच टाइम होना भी अति आवश्यक है. क्योंकि इसके बिना आपके वीडियो को मॉनेटाइज नहीं किया जा सकेगा.
5 लाख व्यूज मिलने के बाद की कमाई
अक्सर कंटेंट क्रियेटर्स ये सोचते हैं कि अगर उनके किसी वीडियो पर 5 लाख व्यूज आते हैं तो कितनी कमाई होगी? हालांकि इसका कोई सटीक जवाब तो नहीं है लेकिन एक अनुमान है कि 5 लाख व्यूज आने पर आप एक लाख की कमाई कर सकते हैं. हालांकि यूट्यूब वीडियो पर कमाई के लिए चैनल के साथ ही वीडियो फॉर्मेट, कैटेगरी और ऑडियंस सहित कई फैक्टर्स पर गौर करने के बाद ही आपको पैसे देता है.
सोशल मीडिया पर वायरल एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल यूट्यूब क्रिएटर्स को करीब 1,000 व्यूज पर लगभग 50-200 रुपये तक की कमाई हो रही है. इसी को देखते हुए अगर 5 लाख व्यूज की बात करें तो एक अंदाजे के मुताबिक एक लाख की कमाई की बात कह सकते हैं. मालूम हो कि यूट्यूब सब्सक्रिप्शन और एडवरटाइजर्स से जो कमाई करता है, उसी का 55 प्रतिशत अपने क्रिएटर्स, आर्टिस्ट्स और मीडिया कंपनी को देता है. बाकी का शेष हिस्सा कंपनी अपने पास रखती है.
ऐसे बढ़ा सकते हैं YouTube पर कमाई?
अगर आपयूट्यूब पर ग्रो करना चाहते हैं तो वीडियो की क्वालिटी बहुत ही अच्छी रखें यानी टॉप क्लास की होनी चाहिए.
कोशिश करें कि हमेशा ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर ही वीडियो बनाएं.
कोशिश करें कि अपने वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करें ताकि अधिक से अधिक रीच मिले.
अपने वीडियो को इस तरह बनाएं कि उसे अलग-अलग देशों के लोग भी देख सकें. ऐसा करने से कमाई अधिक होती है.
Youtube पर इस तरह भी की जा सकती है कमाई
यूट्यूब पर वीडियो के अलावा भी कमाई करने के तमाम रास्ते हैं. आप स्पॉन्सर्ड कंटेट, एफिलिएट मार्केटिंग, सुपरचैट और मेंबरशिप व मर्चेंडाइज के माध्यम से भी कमाई कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि इन सब कामों के लिए आपके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में होनी आवश्यक है.
ये भी पढ़ें-संस्कार मिट्टी में… हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका ने मां के साथ की मारपीट; बेटी पर गम्भीर आरोप- Video