आलू के बीच में शराब की खेप रखकर चंडीगढ़ से बिहार जा रहा था ट्रक… सीतापुर में तस्कर गिरफ्तार

December 4, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार की रात को STF ने सीतापुर रोड टोल प्लाजा के पास से ट्रक सहित शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. तस्कर ट्रक में आलू के बीच तरह-तरह के ब्रांड की 13812 अंग्रेजी शराब की बोतले पेटियों में रखकर ले जा रहा था.

इसको लेकर एएसपी सत्यसेन यादव ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार तस्कर हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के कोटला जनवासा रयूल खंड दादिया गांव का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह आलू और अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ से बिहार लेकर जा रहा था.

पूछताछ में तस्कर ने सरगना के नाम का खुलासा किया. उसने बताया कि गिरोह का सरगना चंडीगढ़ निवासी कपिल वर्मा है और उसने ही ट्रक में शराब लोड कराई थी. इस शराब को बिहार के विभिन्न जनपदों में पहुंचाना था.

एएसपी ने बताया कि कुछ दिनों से शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी. इस पर इंस्पेक्टर प्रमोद वर्मा और उनकी टीम को इसके लिए लगाया गया. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली. इसके बाद बुधवार देर रात टीम सीतापुर टोल प्लाजा पहुंची और वहां ट्रक को रोक कर जांच की गई तो आलू की बोरियां लदी थी. इस पर पुलिसकर्मी ट्रक के अंदर चढ़े और जब बोरियां हटाई गई तो शराब की पेटियां मिली. कुल मिलाकर इस कार्रवाई में तस्कर के पास से एक ट्रक, आलू से भरी बोरियां, डीएल, एक मोबाइल और 5700 रुपये बरामद किए गए हैं.

पूछताछ के बाद तस्कर से कई बड़ी व अहम जानकारियां मिली हैं. अब उसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें-स्कूल बस ने रौंद डाले बच्चे…एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; रूह कंपाने वाला Video वायरल