Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्लोबल आर्कस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, इतना मिलेगा वेतन
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) का प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) छात्रों एवं युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने नोएडा स्थित अंतरराष्ट्रीय शिक्षा कंपनी ग्लोबल आर्कस–स्टडी इन इंडिया के लिए इंटरनेशनल एकेडमिक काउंसलर (फुल-टाइम) पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी के मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल (मुख्य परिसर) के निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीया के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए किसी भी विषय से स्नातक या स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कंपनी के बी-27, सेक्टर-132, नोएडा स्थित कार्यालय में होगी।
उन्हें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों के संबंध में परामर्श देना, देश,पाठ्यक्रम एवं विश्वविद्यालय चयन में मार्गदर्शन करना,प्रवेश एवं वीज़ा प्रक्रिया में सहायता प्रदान करना तथा स्टडी-अब्रॉड कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना होगा। अभ्यर्थियों के पास उत्कृष्ट अंग्रेजी संप्रेषण एवं काउंसलिंग कौशल के साथ अंतरराष्ट्रीय शिक्षा क्षेत्र की जानकारी होना वांछनीय है।
चयनित अभ्यर्थियों को तीन माह की प्रोबेशन अवधि के दौरान ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद ₹4 लाख वार्षिक का वेतन पैकेज प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना में दिए गए क्यूआर कोड अथवा गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आधिकारिक फ्लायर देखने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के इंस्टाग्राम पेज @luplacement को फॉलो कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-भगवान श्रीकृष्ण को मौलाना ने कहा पांच वक्त का नमाजी…प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठन ने दर्ज कराई FIR-Video