OYO होटल में प्रेमी के साथ मना रही थी जन्मदिन…पति बच्चों के साथ पहुंचा तो छत से कूदकर भागी-Video
Meerut OYO Hotel: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला छत से कूदते हुए भागती हुई दिख रही है. उसके हाथ में साड़ी है और वह बिना साड़ी पहने ही दीवार फांद कर भागते हुए दिख रही है. ये वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ OYO होटल में बर्थडे पार्टी कर रही थी लेकिन तभी उसका पति बच्चों को लेकर मौके पर पहुंच गया. इस पर खुद को बचाने के लिए छत से कूद कर भागती नजर आई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पति को मालूम हुआ कि पत्नी होटल में किसी अन्य के साथ बर्थडे मना रही है तो उसने बच्चों के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया. इस पर महिला भागने लगी तो लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. तो वहीं हंगामा बढ़ता देख होटल स्टाफ ने पुलिस को बुला लिया और फिर पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामला शांत कराया. वहीं पति ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से कहा है कि पत्नी उसे और बच्चों को धोखा दे रही है.
तो वहीं पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.
बता दें कि ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व खबरों के आधार पर लिखी गई है. वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
यही महिला है क्या भैया 🤣🤣 pic.twitter.com/lMMuuCzLh0
— AYODHYA WALE ❣️ (@WaleAyodhy70737) July 10, 2025
ये भी पढ़ें-स्कूटी पर जा रही लड़कियों का बीच सड़क हुआ खतरनाक एक्सीडेंट…Video