UP की कानून व्यवस्था को ठेंगा…कई लड़कों ने मिलकर बीच सड़क एक युवक को जमकर पीटा-Video

March 22, 2026 by No Comments

Share News

Meerut News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को कुछ लड़के बीच सड़क पीटते दिख रहे हैं और पीड़ित खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आ रहा है. लड़का लोगों से बचाने की गुहार भी लगा रहा है. यह वीडियो मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है.

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार पर केस दर्ज कर लिया है और दो को गिरफ्तार भी कर लिया है. घटना की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है. तो वहीं इलाके में डर का माहौल है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि भला कैसे बीच सड़क, सरेआम कई लोग मिल कर लड़के को पीट रहे हैं. बदमाश इतने बेखौफ कैसे हो सकते हैं? इसी के साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP का अनोखा प्रदर्शन….कलेक्टर के सामने भैंस को ‘साहब’ बना सौंपा ज्ञापन; रखी ये मांगें-Video