पत्नी बनी हैवान….पहले करंट लगाया और फिर जहर देकर पति की ले ली जान

Share News

Moradabad News: देश के तमाम हिस्सों से लगातार पत्नी द्वारा पति की हत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है. यहां युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक की पत्नी भी शामिल है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक पवन की पत्नी ने अपनी छोटी बहन और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. पति को मारने के लिए पत्नी ने पहले पति को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर करंट लगाकर हत्या की. इस तरह से हत्या को आत्महत्या का रूप देने की हत्यारोपियों ने कोशिश की.

पुलिस ने घटना के सम्बंध में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अभियुक्ता आंचल के जेठ के पुत्र अंकित तथा उसकी बहन शिखा के अजय दिवाकर के साथ प्रेम सम्बन्ध थे. इसकी जानकारी मृतक पवन को चल गई. आंचल व अंकित के प्रेम सम्बन्धों को लेकर वह आए दिन विरोध करता था. इस पर कारण आंचल ने अपने प्रेमी अंकित के साथ ही बहन शिखा एवं अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बनाई.

आरोपियों ने जबरन पिलाया जहर

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि योजना बनाने के बाद 22.05.2026 को सभी आरोपी पवन के घर पहुंचे और फिर जैसे ही पवन घर आया उसे चारों ने मिलकर पकड़ लिया और फिर उसे मारपीट करने के बाद जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने की कोशिश की. इस दौरान पवन ने चिल्लाकर विरोध किया. आवाज घर के बाहर न जाए इसलिए आरोपियों ने कमरे में तेज आवाज में गाने चला दिये.

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए किया ये काम

आरोपियों ने बताया कि हत्या को वे आत्महत्या का रूप देना चाहते थे इसलिए पवन के हाथ-पैर बांधकर पहले मारा और फिर बिजली का करंट लगा दिया. इसके बाद पवन को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर फिर से करंट लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया. फिर आरोपी आंचल ने परिजनों व पड़ोसियों को झूठी खबर दी कि पवन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है..

पुलिस को मिली थी हत्या की शिकायत

पुलिस अधिकारियों ने मामले में आगे बताया कि “जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्रान्तर्गत देवेंद्र नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके भाई पवन की हत्या कर दी गई है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फील्ड युनिट के द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया.” इस दौरान पूछताछ में पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ. उससे जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया.

इसी के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी आंचल, बहन शिखा, आंचल का प्रेमी अंकित पुत्र सुखपाल सिंह और अजय दिवाकर पुत्र राजपाल दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया और फिर जब चारों से पूछताछ की गई तो सभी ने जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल इस पूरे मामलेमें आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें-क्या अब पुलिस से न्याय के लिए आम जनता को भी यही करना पड़ेगा जो ITBP के जवानों ने किया…? जानें क्या है मामला-Video