Uttar Pradesh: बरेली के एक होटल में वेटर ने शाकाहारी परिवार को पिला दिया नॉनवेज सूप, मचा हंगामा, कार्यवाही की मांग, वायरल हुआ वीडियो

September 23, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बता रहे हैं कि बरेली के एक होटल में शाकाहारी डाक्टर परिवार को वेटर मुहम्मद आजम ने नॉनवेज सूप परोस दिया।

शख्स वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि जिसने 50-60 साल से कभी नॉनवेज की तरफ देखा भी नहीं, उसे बिना बताए नॉनवेज खिला दिया गया। इसी के साथ शख्स यह भी बता रहे हैं कि खाने के सभी स्टाल पर टैग लगा है, लेकिन सूप पर कोई टैग नहीं लगाया गया। इस पर कार्यवाही होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। फिलहाल अभी तक इस पर किसी तरह की कोई कार्यवाही की सूचना सामने नहीं आई है।

यहां देखें वीडियो