प्राथमिक स्कूल में बच्चों से ये भारी काम करवातीं मिलीं मैम…Video वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग
Raebareli News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि बच्चे इंटरलॉकिंग वाली ईंट ढोकर स्कूल के पास लगा रहे हैं, मतलब सड़क बना रहे हैं. तो वहीं वीडियो बनाने वाले के सामने एक महिला कहती दिख रही हैं कि ये सब रहने दीजिएगा. इस पर वीडियो बनाने वाला बच्चों से पूछता है कि वह ईंट क्यों उठा रहे हैं. वे स्कूल पढ़ने के लिए आए हैं. तो दूसरी ओर महिला बच्चों को स्कूल के अंदर जाने के लिए कहती हैं.
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल का बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि मासूम बच्चों से ईंटें ढुलवाकर इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है. सोशल मीडिया एक्स पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि ये वीडियो अमावां ब्लॉक के संदी नागिन स्कूल का है और जो महिला वीडियो में दिख रही हैं वह प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह हैं और वह वीडियो में खुद बच्चों से ईंटें उठवाती दिखीं लेकिन कैमरा चलते देख वो वीडियो डिलीट कराने की गुज़ारिश भी करती हुई दिखाई दीं. तो बाद में बच्चों को अंदर भेज दिया गया.
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद लोग सरकारी स्कूल में बाल श्रम करवा रही प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. तो वहीं इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह का बयान सामने आय़ा है. उन्होंने वीडियो की जांच कराने का आदेश दिया है. साथ ही कहा है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. तो दूसरी ओर बच्चों को स्कूल में पढ़ाने के बजाए इस ठंड में बच्चों से ईंट ढुलवाने जैसा भारी काम कराने वाली मैम के खिलाफ लोग कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. खबर स्टिंग इसकी पुष्टि नहीं करता.
रायबरेली से शर्मनाक वीडियो..!😡
सरकारी प्राथमिक स्कूल में मासूम बच्चों से ईंटें ढुलवाकर इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है!अमावां ब्लॉक के संदी नागिन स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह वीडियो में खुद बच्चों से ईंटें उठवाती दिखीं। कैमरा चलते देख वो वीडियो डिलीट कराने की… pic.twitter.com/CWoq5JrZtC
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) December 5, 2025
ये भी पढ़ें-मिड-डे मील में निकला मेंढ़क…डर गए बच्चे; Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप