भयानक सड़क हादसा… बोलेरो पर पलट गया भूसे से भरा ट्रक; रूह कंपा देने वाला Video वायरल
Rampur Road Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर गाड़ियां आ-जा रही हैं. हालांकि गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी है और लोग आ जा रहे हैं. इसी दौरान एक मोड़ पर बोलेरो धीरे-धीरे मुड़ने लगती है कि तभी भूसे से लदा ट्रक बोलेरो से टकरा कर बोलेरो के ऊपर ही पलट जाता है और पूरे भूसे से बोलेरो ढक जाती है.
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आया है. खबर सामने आ रही है कि बोलेरो बिजली विभाग के एसडीओ की थी. इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप गई है. हादसे में चालक का पहचान फिरासत (54) के रूप में हुई है.
इस घटना के दौरान एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया. क्रेन की मदद से ट्रक और बोलेरो को सड़क से हटा कर साफ कराया गया तो वहीं पुलिस ने बोलेरो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह दिल दहला देने वाला हादसा नैनीताल रोड पर पहाड़ी गेट के पास बिजलीघर के सामने हुआ. रविवार यानी कल शाम बिलासपुर की ओर भूसे से भरा ट्रक जा रहा था तभी ये हादसा हुआ.
दरअसल ये हादसा जल्दी निकलने के चक्कर में हुआ. बोलेरो को लेकर चालक मोड़ रहा था कि तभी ट्रक भी उसके बगल से निकलने लगा और इसी दौरान ट्रक का पहिया डिवाइडर से तेजी से टकरा गया और फिर अनियंत्रित होकर बोलेरो पर पलट गया. इस हादसे की चपेट में आने से कई राहगीर बच गए.
बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और पुलिस ने लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे चालक को निकाला और तुंरत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया. मृतक गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला का रहने वाला था.
भूंसे से भरा ट्रक बोलेरो के ऊपर पलटा। बोलेरो चालक की मौके पर मौत। बेहद भयावह दृश्य। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से हुआ ये दर्दनाक हादसा।
यूपी के रामपुर में बोलेरो पर ट्रक के पलटते का वीडियो। pic.twitter.com/ill8xbED8R
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) December 29, 2025
ये भी पढ़ें-“हंगामा है क्यों बरपा…” ब्राह्मण विधायकों को भाजपा की नई चेतावनी तो इस BJP नेता ने किया समर्थन-Video