रॉटविलर कुत्ते ने चार महीने की बच्ची को नोच डाला बुरी तरह…मालिक गिरफ्तार; Video वायरल होने के बाद नगर निगम ने उठाया ये सख्त कदम

Share News

Rottweiler Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स अपने कुत्ते (रॉटविलर(Rottweiler) को घुमा रहा है. अचानक वह चार महीने की बच्ची पर हमला कर देता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची की मौत हो गई है. यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना गुजरात के अहमदाबाद से सामने आई है. फिलहाल इस घटना में पुलिस ने कुत्ते के मालिक दिलीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और अहमदाबाद नगर निगम ने इस तरह की घटना को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं.

यह घटना 12 मई को हुई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रॉटविलर कुत्ते ने 17 वर्षीय हिना और उसकी चार महीने की भांजी रुशिका पर हमला किया था जिसमें बच्ची की मौत हो गई और हिना बुरी तरह से घायल हो गए थी. दरअसल हिना ने बच्ची को गोद में ले रखा था. कुत्ते ने जैसे ही उसे देखा उस पर हमला कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में ये भी दिखाई दे रहा है कि जो कुत्ता घुमा रहा है वह अपने कुत्ते को सम्भाल भी नहीं पा रहा है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि अगर कुत्ते को सम्भाल नहीं पाते तो फिर पालते ही क्यों हो?

नगर निगम ने उठाया ये कदम

इस दर्दनाक घटना के बाद जहां एक ओर पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि खबर ये भी सामने आ रही है कि मालिक को कोर्ट से जमानत मिल गई है, तो वहीं दूसरी ओर सीएनसीडी (Cattle Nuisance Control Department) ने कुत्ते को जब्त कर लिया है. इसी के साथ ही अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने पालतू जानवरों के मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी भी कर ली है. नगर निगम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि अगर इस तरह की घटना होती है तो कुत्ते के मालिक के घर के पानी और सीवर का कनेक्शन काट दिया जाएगा.

रखा गया प्रस्ताव

एक वरिष्ठ नगर निगम अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि पालतू जानवर के मालिक की ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए। हम इस पर विचार कर रहे हैं कि यदि किसी कुत्ते ने परिसर के बाहर किसी पर हमला किया तो उसके मालिक पर जुर्माना लगाया जाए और उसके पानी व सीवर कनेक्शन काट दिए जाएं। उन्होने ये भी कहा कि हालांकि यह अभी केवल प्रस्ताव हैं लेकिन इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

शुरू हुआ पंजीकरण

बता दें कि नगर निगम की सख्ती और इस घटना के बाद पालतू कुत्तों के पंजीकरण में भी तेज़ी आई है। 12 मई को ये घटना सामने आई थी और इसके बाद यानी 15 मई तक करीब 630 से अधिक पालतू जानवरों का पंजीकरण हुआ है जबकि अप्रैल महीने के कुल 305 पंजीकरण के आस-पास ही हो सके थे.

कुत्तों के पंजीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर AMC के सीएनसीडी विभाग के नरेश राजपूत का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि 13 मई तक 4,848 मालिकों द्वारा कुल 5,520 पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया गया था, जिनमें एक भी रॉटविलर का नाम शामिल नहीं था लेकिन इस घटना के बाद दो दिनों में ही 630 से अधिक पंजीकरण हुए हैं जिससे ये बात साफ होती है कि लोग अब नियमों को लेकर गंभीर हो रहे हैं। फिलहाल ये बात अभी साफ नहीं हो सकी है कि यह स्पष्ट नहीं है कि हालिया पंजीकृत कुत्तों में कोई रॉटविलर है या नहीं। हालांकि पंजीकृत नस्लों में लेब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, शिह त्ज़ु, गोल्डन रिट्रीवर, पोमेरेनियन, पग, डोबर्मन और हस्की जैसे कुत्ते शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-कर्नल सोफिया कुरैशी का ये Video है फर्जी, इसे बिल्कुल भी न करें शेयर; हो सकती है कार्रवाई