Viral Video: रूह कंपा देने वाली घटना…रेस्टोरेंट में परिवार के साथ खाना खाने गया शख्स थाली पर लुढ़का, मौत, Video वायरल, ये वजह आई सामने
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि वह किसी रेस्टोरेंट में परिवार के साथ है. वेटर खाना लाता है और सभी खाना खाने जा ही रहे होते हैं कि शख्स थाली पर ही लुढ़क जाता है. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही शख्स की मौत हो जाती है. वीडियो मध्य प्रदेश के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है और मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
फिलहाल ये घटना दिसम्बर की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कॉमेंट किए हैं. किसी ने इसे कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट माना है तो कोई कुछ और कह रहा है. फिलहाल इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. कोरोना महामारी के बाद से ही इस तरह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. किसी की डांस करते हुए तो किसी जिम में एक्सरसाइज करते हुए मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. सबसे बड़ी बात तो ये है कि इसके शिकार केवल बुजुर्ग या युवा ही नहीं बल्कि बच्चे भी हो रहे हैं.