Elon Musk: “एलन मस्क” ने जब भोजपुरी गाना किया ट्विट, चौंक गए लोग, फिर अकाउंट हो गया सस्पेंड, देखें क्या है मजेदार मामला, रातो-रात फेमस हुआ ऑस्ट्रेलियन हिंदी प्रेमी
इन दिनों अगर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कोई चर्चित है तो वो हैं एलन मस्क। खासतौर से तबसे जबसे उन्होंने ट्विटर की बागडोर अपने हाथ में ली है। पहले तो छंटनी को लेकर फिर ब्लू टिक के 8 डालर प्रतिमाह चार्ज लगाने को लेकर चर्चा में हैं। वहीं इन सबके बीच एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिया कि मस्क को उसका अकाउंट ही सस्पेंड करना पड़ा।
दरअसल एस शख्स ने ट्विटर पर अपनी आईडी बदलकर अपना नाम एलन मस्क लिख दिया और प्रोफाइल भी मस्क की ही बना ली और फोटो भी वही यूज कर ली, जो मस्क के अकाउंट में लगी हुई है। चूंकि उसका अकाउंट पहले से ही वेरीफाइ था, इसलिए लोगों को लगा कि एलन मस्क का अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसके बाद तो यह खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। वहीं नकली मस्क ने एक के बाद एक कई ट्विट हिंदी और भोजपुरी भाषा में कर डाले। भोजपुरी के गाने लिखकर जमकर मस्क की तफरीह ली, लेकिन जैसे ही एलन मस्क की टीम की नजर इस नकली मस्क के अकाउंट पर पड़ी, अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
जानें कौन है नकली मस्क
नकली एलन मस्क बनकर रातो-रात सोशल मीडिया पर छाने वाले इयान वूलफोर्ड @iawoolford के बारे में बताया जा रहा है कि वह ब्रिटेन में जन्मे थे और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। बचपन में इयान मां के साथ त्रिनिदाद गए तो उन्हे वहां हिंदी भाषा बहुत अच्छी लगी। फिर बाद में उन्होंने हिंदी से ही बीए, एमए और PHD भी कर ली। उनको भोजपुरी भाषा भी बहुत अच्छी लगती है। बताया जा रहा है कि इयान अपनी हिंदी भाषा के चलते ही बहुत जल्द हजारों में अपने फॉलोवर्स बढ़ा लिए थे। फिलहाल अब उनका अकाउंट सस्पेंड हो चुका है।
ये किए थे ट्विट