Video: BMW कार चला रही महिला ने स्कूटर सवार को मारी जोरदार टक्कर, फरार, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल, नशे में थी धुत

Share News

Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार तेजी से आती है और सड़क पर चल रहे एक स्कूटर सवार को तेजी से टक्कर मारकर फरार हो जाती है. यह वीडियो हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्स का बताया जा रहा है.

जानकारी सामने आ रही है कि जिस कार से स्कूटर सवार को टक्कर मारी गई वह, BMW कार थी और उसे एक महिला चला रही थी. बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थी. हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है. क्योंकि महिला कार लेकर फरार हो चुकी है और अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है. तो वहीं दिल दहला देने वाला यह सीसीटीवी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि हादसे में घायल स्कूटर सवार की पहचान जी.

बाला चंद्र यादव के रूप में हुई है. उनको राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया है. खबर सामने आ रही है कि घायल ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) में सर्कल मैनेजर के रूप में काम करते हैं और घटना के वक्त वह ड्यूटी से घर जा रहे थे. फिलहाल इस पूरे मामले पर बंजारा हिल्स पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और महिला की तलाश की जा रही है.

यहां देखें वीडियो