Womens World Cup-2025 विजेता बेटियों का दिल्ली के होटल में हुआ भव्य स्वागत…देखें केक कटिंग सेरेमनी का ताजा Video
Womens World Cup-2025: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का फाइनल जीतने के बाद से ही भारत की बेटियों की चौतरफा तारीफ हो रही है तो वहीं पूरा देश इस जीते से उत्साहित है. 2 नवम्बर को दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को हराकर पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत कर इतिहास रच दिया है.
#WATCH दिल्ली: विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली के एक होटल पहुँची। खिलाड़ियों का होटल में भव्य स्वागत किया गया।
टीम इंडिया ने 2 नवंबर को अपनी पहली आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी जीती। pic.twitter.com/YA1jfICRFX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
इससे टीम में तो उत्साह है ही साथ ही पूरा देश अपनी खिलाड़ी बेटियों पर नाज कर रहा है और उनकी मेहनत व लगन की जमकर प्रशंसा हो रही है.
तो वहीं आज शाम को विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली के एक होटल पहुँची जहां खिलाड़ियों का होटल में भव्य स्वागत किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भारत की विजेता बेटियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों से किया जा रहा है तो वहीं केक कटिंग सेरेमनी भी हो रही है.
#WATCH दिल्ली: विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली के एक होटल पहुँची। खिलाड़ियों का होटल में भव्य स्वागत किया गया।
टीम इंडिया ने 2 नवंबर को अपनी पहली आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी जीती। pic.twitter.com/HXXN71H2hy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
कप्तान हरमनप्रीत का ये वीडियो वायरल
Feeling of being a world champion 🏆
Support of an entire nation 🇮🇳
Power of self-belief 🙌@ImHarmanpreet is 𝙡𝙞𝙫𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙙𝙧𝙚𝙖𝙢 ✨🎥 In Conversation with #TeamIndia‘s World Cup-winning captain 👌 – By @mihirlee_58 #WomenInBlue | #CWC25 | #Champions pic.twitter.com/ojubOBgLGk
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 4, 2025
ये भी पढ़ें-भांगड़ा से लेकर गाना तक …ताजा Video में देखिए महिला विश्व कप विजेता बेटियों का जोश व खुशी