World Environment Day: “पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए हमें अधिक से अधिक अपने आस-पास वृक्ष लगाने चाहिए”
World Environment Day: उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड जनपद लखनऊ द्वारा आज हनुमान प्रसाद रस्तोगी गल्र्स इण्टर कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का शुभांरभ मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि एवं उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण द्वारा किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स और गाइड्स ने पोस्टर एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मुख्य अतिथि ओम प्रकाश मिश्र द्वारा आम का पेड़, प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र द्वारा नीबू का पेड़, अध्यक्ष/जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा अमरूद का पेड़, उपाध्यक्ष एवं पायनियर माण्टेसरी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह द्वारा बेल का पेड़, प्रधानाचार्या अपर्णा त्रिपाठी द्वारा अनार का पेड़, जिला सचिव अनिल शर्मा द्वारा पपीते का पेड़ तथा अन्य पदाधिकारियो द्वारा फलदार वृक्ष विद्यालय के पार्क में लगाये गये।
मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल लखनऊ ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि पहले तमाम जलाश्रयों में पानी रहता था, किन्तु आज वह स्थिति नही है। हमें अपनी प्रृकति के संरक्षण की आवश्कता है। हमें अधिक से अधिक अपने आसपास वृक्ष लगाने चाहियें जिससे पर्यावरण शुद्व हों। विशिष्ट अतिथि एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र ने कहा कि आज मानव द्वारा प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का जमीन या जल में इकटठा होने से वन्य जन्तुओं तथा मानवों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जलीय जंतु द्वारा जल में पाई जानी वाली भोजन स्रमागी को ग्रहण न कर हमारे द्वारा फेकी जा रही प्लास्टिक वस्तुओं को अपना आहार बना रहे है। जिससे उनके जीवन को क्षति हो रही है।
विभिन्न विद्यालयों द्वारा पोस्टर एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी प्राप्त स्काउट और गाइड को मुख्य अतिथि उप0 शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल लखनऊ ओम प्रकाश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष/जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सहायक जिला कमिश्नर व प्रधानाचार्या अपर्णा त्रिपाठी एवं जिला सचिव अनिल शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रांगण को स्वच्छ एवं पेड़ पौधों की देख भाल करने वाले सहायोगीगणों को मुख्य अतिथि उप0 शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल लखनऊ ओम प्रकाश मिश्र एवं जिला सचिव अनिल शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में, उप0 शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल लखनऊ ओम प्रकाश मिश्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, अध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, उपाध्यक्ष एवं पायनियर माण्टेसरी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह, ए0एस0ओ0सी0 पूनम सन्धू, सहायक जिला कमिश्नर व प्रधानाचार्या अपर्णा त्रिपाठी, संयुक्त सचिव डा0 मीता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, डी0ओ0सी0 (गाइड) मधु पाण्डेय, डी0ओ0सी0 (स्काउट) डा0 महेन्द्र कुमार तिवारी, हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबन्धक कृष्ण जीवन रस्तोगी एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी चन्द्र रस्तोगी के साथ विभिन्न विद्यालयों के स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन एवं जिला संस्था के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहें।