पहलगाम आतंकी हमले से पहले ज्योति गई थी श्रीनगर…पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन को लेकर पिता ने दी बड़ी जानकारी-Video
YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ ही उसके 6 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस ज्योति से पूछताछ करेगी जिसमें कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच उसके पिता हरीश कुमार मल्होत्रा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हरीश बिजली विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी हैं. बता दें कि पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वहीं ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर बड़ा सच सामने आय़ा है. ज्योति पहलगाम आतंकी हमला होने से तीन महीने पहले श्रीनगर की यात्रा पर गई थी और यहां के तमाम जगहों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.
Haryana Police has arrested #JyotiRani, a YouTuber from Hisar, on charges of spying for Pakistan.
A case has been registered against Jyoti at Civil Lines police station in Hisar. She has been produced in the court and taken on 5-day remand.
Hisar Deputy Superintendent of… pic.twitter.com/8RHmc8kpE9
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 17, 2025
ये चौंका देने वाली बात है कि ज्य़ोति पहले जनवरी में श्रीनगर घूमने गई, इसके बाद वो मार्च के महीने में पाकिस्तान गई और 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ जिसमें आतंकियों ने 26 पर्यटकों को गोली मार दी थी. आरोप है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले दानिश नाम के एक अधिकारी के संपर्क में थी. इसी अधिकारी ने ज्योति को पाकिस्तान भी भेजा था.
पुलिस पूछताछ के दौरान ज्योति 2023 में पाकिस्तान हाई कमीशन जाने की बात स्वीकार कर चुकी है. उसने ये भी बताया कि उसे वीजा चाहिए था और यहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई और इसी के बाद उसकी दानिश से बात होने लगी थी. इसके बाद ज्योति दो बार पाकिस्तान गई और वहां पर दानिश के कहने पर अली अहवान से मुलकात की. अली अहवान ने पाकिस्तान में उसके ठहरने और घूमने का इंतजाम किया.
2018 में बनवाया पासपोर्ट
पुलिस के बयान के मुताबिक, ज्योति ने 22.10.2018 को अपना पासपोर्ट बनवाया था, जिसकी वैधता 21.10.2028 तक की है। वह दुबई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान व बांग्लादेश आदि देशों की भी यात्रा कर चुकी है। तो वहीं दो बार दिल्ली से सिख जत्थे बंदी के साथ तो वहीं एक बार अकेली करतारपुर साहिब गुरुद्वारा, पाकिस्तान में जा चुकी है। हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में उसके साथ ही उसके पांच साथियों को भा गिरफ्तार किया है और सभी पर जासूसी का आरोप है. ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। वह ट्रैवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती है।
पिता ने बताई ये बात
सोशल मीडिया पर हरीश का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरा ज्योति की मां से तलाक हो चुका है और मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। मुझे नहीं पता वो पाकिस्तान के अलावा और भी किसी देश में गई है या नहीं। दिल्ली में वह 20 हजार की नौकरी किया करती थी, फिर लॉकडाउन लगा तो हम अपना सारा सामन लेकर यहां आ गए और ये तब से ही वीडियो बनाने लगी। मुझे तो ये भी नहीं पता कि वह यूट्यूब से कितना कमाती थी. मैने कभी पूछा भी नहीं. पहले जब ये दिल्ली में नौकरी करती थी तो 12 हजार रुपये तो किराया ही दे दिया करती थी। बाकी अब ये मकान मेरा खुद का है। इसी के साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि वह वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी.
ज्योति पर लगातार सुरक्षा एजेंसियां बनाए थीं नजर
शनिवार यानी 17 मई 2025 को हिसार पुलिस ने बताया कि 15 मई को DSP जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने ज्योति को उसके घर से हिरासत में लिया और फिर उससे केंद्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की. उसके खिलाफ हिसार सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है. हिसार पुलिस ने मीडिया को ये भी जानकारी दी कि ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी. सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की गोपनीय जानकारी भी पाकिस्तान को भेज रही थी. वह तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी थी. उसके ऊपर लगातार भारतीय सुरक्षा एजेंसियों नजर बनाए हुए थीं.
मिली थी पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस अधिकारियों से भी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति ने पाकिस्तान में अली अहवान नाम के शख्स से मिली थी जिसने उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से करवाई थी. यही नहीं शाकिर और राणा शहबाज नाम के दो लोगों से भी वह मिली थी और मोबाइल नम्बर भी लिए थे. शाकिर का मोबाइल नंबर उसने जट रंधावा के नाम से सेव किया था ताकि किसी को उस पर शक न हो.
भारत लौटने पर करती रही ये काम
भारत लौटने के बाद वह स्नैपचैट, व्हाट्सऐप और टेलिग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से इन पाकिस्तानियों के संपर्क में रही और देश विरोधी जानकारी शेयर करती रही. बता दें कि ज्योति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के सम्पर्क में पाया गया है. तो वहीं जांच में पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश के साथ उसके लगातार संपर्क में बने रहने की भी बात सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की जहां उसके घूमने और रहने के लिए दानिश ही बंदोबस्त करता था.
ज्योति ने की है भारत के साथ गद्दारी
बता दें कि पुलिस पूछताछ के दौरान ज्योति पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के सम्पर्क में पाई गई है. वह दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से कई बार मिली और उसे भारत सम्बंधी तमाम जानकारियां देती रही. ज्योति ने दुश्मन देश पाकिस्तान के नागरिक जिसको भारत सरकार द्वारा जासूसी के आरोप में Persona-non-grata घोषित किया हुआ है, से संदिग्ध गतिविधियां करके व भारत की खुफिया सूचनाओं का आदान प्रदान करके भारत की संप्रभुता, एकता व अखंडता को खतरे में डालने का जुर्म करते हुए गद्दारी की है.
ज्योति के फॉलोवर्स हैं लाखों में
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्योति काफी फेमस है. यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देश-विदेश के स्थानों की यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थानों की विशेष जानकारियां शेयर की है. वह जिस किसी भी देश में घूमने के लिए जाती, वहां के खास फूड से लेकर खास स्थानों व संस्कृति से जुड़ी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर करती थी. वह पाकिस्तान भी गई और वहां से जुड़े कई अच्छे वीडियो शेयर किए ताकि अन्य लोगों का भी रुझान पाकिस्तान जाने के लिए बढ़े. एक तरह से वह अपने वीडियो में पाकिस्तान के लिए ब्रांडिंग करती नजर आ रही है. ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी शेयर किए थे.
इस तरह बनी जासूस
यही नहीं कश्मीर घूमने के दौरान उसने सेना के लोगों का भी वीडियो बनाया था. सीआईए के मुताबिक ज्योति अपने पाकिस्तान से जुड़े वीडियो में वहां के सकारात्मक पहलुओं को दर्शाती थी, जिनमें पाकिस्तान के प्रति इनका रुझान साफ तौर पर देखने को मिलता है। तो वहीं ज्योति के जासूस बनने के लेकर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्ष 2023 में वीजा लगवाने के लिए वह पाकिस्तान हाई कमीशन में गई थी। वहां उसकी मुलाकात अहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई। उसने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों की बातें होने लगी। उसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की और पाकिस्तान में कई लोगों से मिली.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान जाकर किए थे ये काम, Videos वायरल