Love Jihad: प्राची साध्वी ने कहा, “हिंदू लड़कियों को नहीं करना चाहिए मुस्लिम लड़कों से प्यार”, कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर ने ललकारा बॉलीवुड के “थ्री खान” को, वायरल हुआ वीडियो
श्रद्धा हत्याकांड के साथ ही देश के तमाम हिस्सों से सामने आई हिदू लड़कियों के मर्डर की खबर ने पूरे देश को दहला दिया है। दरअसल मर्डर करने के बाद हत्यारे आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे, तो वहीं एक-दो दिन पहले ही मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सूटकेस में बंद लड़की की लाश मिली है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। तो वहीं लखनऊ की निधि गुप्ता को सूफियान ने दो मंजिला इमारत के फेंक कर हत्या कर दी। इन सभी घटनाओं को लव-जिहाद का ही हिस्सा बताया जा रहा है।
इन तमाम घटनाओं के सामने आने के बाद हिंदू कथावाचकों व संतों ने हिंदू लड़कियों से अपील की है कि वे मुस्लिम लड़कों के प्रेमजाल में बिल्कुल भी न फंसें तो वहीं हिंदू माता-पिता से अपील की है, कि वे इस बात की पूरी खबर रखें कि उनकी बेटियां किससे मित्रता कर रही हैं, और किसके साथ आ-जा रही हैं। क्योंकि प्रेमजाल में फंसा कर लड़कियों का बेरहमी के साथ मर्डर किया जा रहा है।
इस संदर्भ में डा. प्राची साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि “मुस्लिम लड़कों से नहीं करना चाहिए हिंदू लड़कियों को प्यार, अपने माता-पिता से प्यार करो। हर बाप चाहता है कि मेरी बेटी आसमान पर उड़े लेकिन हर पिता ये भी जानता है कि आसमान में बाज भी बहुत हैं। इनसे प्यार नहीं करना चाहिए। ये इस लायक नहीं हैं। ये जाहिल लोग हैं।” तो वहीं कथावाचक देवकी नन्दन ठाकुर ने बॉलीवुड के तीनों खान को ललकरा है, जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि क्या बॉलीवुड आफताब पर फिल्म बनाएगा और क्या थ्री खान (आमिर, शाहरुख, सलमान) आफताब का रोल करेंगे। इसी के साथ उन्होंने सनातनियों के लिए भी एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि हम कब तक मौन से रहेंगे। आप लोग कब जगोगे। किस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं….।
यहां देखें प्राची साध्वी का वीडियो
यहां देखें कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर का वीडियो