Bollywood Gossip: तलाकशुदा बिजनेसमैन के साथ लिव-इन-रिलेशन में हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, मिला “आउटस्टैंडिंग डेब्यू ऑफ द ईयर” अवार्ड, वायरल हुई हॉट तस्वीरें और वीडियो

November 21, 2022 by No Comments

Share News

अपनी खूबसूरती के चलते युवा दिलों पर राज करने वाली मानुषी छिल्लर को फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवार्ड्स में ‘आउटस्टैंडिंग डेब्यू ऑफ द ईयर’ अवार्ड मिलने के बाद वह ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। उनके फैंस उनकी हॉट तस्वीरों व वीडियो को वायरल कर, उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि मानुषी ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा है।

मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर पिट गई, लेकिन मानुषी छिल्लर दुबई में आयोजित हुए ‘फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन’ में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं और फिल्मफेयर अवार्ड जीतने में भी कामयाब रहीं।

मानुषी ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से अपने करियर की शुरूआत की है। जिसमें उनके काम को पसंद किया गया। मानुषी अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात करती हैं लेकिन वह निजी जिंदगी पर चर्चा करने से हमेशा बचती नजर आई हैं, लेकिन अब अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे उनके फैंस हैरान हो गए हैं। खबर सामने आ रही है कि वह तलाकशुदा बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों छिपकर अपने रिश्ते का आगे बढ़ा रहे हैं। इसी के साथ तमाम खबरें दावा कर रही हैं कि वह निखिल के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मानुषी छिल्लर और निखिल साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। इसी वजह से दोनों लिवइन रिलेशनशिप में हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर भी जाती हैं। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि मानुषी अभी सारा ध्यान अपने करियर पर देना चाहती हैं और इसी वजह से वह अपने और निखिल के रिश्ते को पब्लिक नहीं कर रहीं। हालांकि, अभिनेत्री के रिश्ते के बारे में उनके परिवार और कुछ करीबी लोगों को पता है।

जानें कौन हैं निखिल कामथ
मीडिया सूत्रों के मुताबिक निखिल कामथ एक जाने माने बिजनेसमैन हैं और मानुषी से पहले भी वह शादी कर चुके हैं। 18 अप्रैल 2019 को निखिल ने अमांडा से शादी रचाई थी। दोनों की शादी इटली के फ्लोरेंस में काफी शानदार तरीके से हुई थी, जिसमें कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए और साल 2021 में इनका तलाक हो गया। (photo-social media)

यहां देखें वीडियो