Vijay Hazare Trophy-2022: ऋतुराज ने एक ओवर में जड़े सात छक्के, वीडियो हुआ वायरल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ मैच में महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में सात छक्के जड़ कर अपनी शानदार बैटिंक का लोहा मनवाया। इसी के साथ गायकवाड़ ने इस मैच में दोहरा शतक भी बनाया।
विजय हजारे ट्रॉफी (2022) के दूसरे क्वार्टर फाइनल में ऋतुरात गायकवाड़ की पारी ने इतिहास रच दिया। बता दें कि यह मैच नरेंन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया था। बता दें कि इस मैच में ऋतुराज ने 159 गेदों पर 220 रन ठोके और नाबाद भी रहे। अपनी पारी में गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए।
220 रन में से 136 रन उन्होंने केवल बाउंड्री लगाकर हासिल किए। इस पूरे मैच में जो रोचक था वो ये कि 49वें ओवर में गायकवाड़ ने सात छक्के लगाए और ओवर की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ा। इसी के साथ उन्होंने अगली दो गेदों पर भी छक्का लगाकर सबको हैरान कर दिया। इस तरह से इस ओवर में उन्होंने कुल 43 रन बनाए। 42 रन ऋतुराज के बल्ले से निकले और एक रन नो बॉल का मिला। ऋतुराज की इस तूफानी बल्लेबाजी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो