Mainpuri ByPoll Result: ससुराल में बहू डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत, देखें क्या बोले अखिलेश और शिवपाल

December 8, 2022 by No Comments

Share News

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट का परिणाम गुरुवार को जनता के सामने आ गया है और जनता ने साबित कर दिया कि बहू ही उनकी पहली पसंद है। इस तरह से ससुराल में बहू की रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल हुई।

डिंपल यादव को 2,88461 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल हुई है। उनकी जीत के बाद शिवपाल यादव ने कहा, पहले हमें लोग मिनी सीएम कहते थे। आज इस जीत के बाद साफ है कि लोगों ने अखिलेश को छोटे नेता जी मान लिया है। मैनपुरी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के नतीजों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई थीं। परिणाम के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा, इस रिजल्‍ट से साफ है कि मैनपुरी की जनता ने नकारात्‍मक राजनीति करने वालों को माकूल जवाब दे दिया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी और सपा ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। सपा का गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी सीट पर बीजेपी ने शिवपाल यादव के करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य पर भरोसा जताया था। सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा था।