Boycott Pathan: फिल्म पठान को लेकर फूटा अयोध्या के महंत का गुस्सा, कहा, “जहां फिल्म लगे सिनेमाघर को फूंक दो”, वीडियो वायरल, इंदौर में फूंका गया शाहरुख-दीपिका का पुतला, देखें वीडियो
रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर अयोध्या के महंत राजू दास ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पठान फिल्म पर बयान देते हुए फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है।
साथ ही शाहरुख पर सनातन धर्म का मजाक बनाने का आरोप भी लगाया है। इस सम्बंध में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे पठान फिल्म का बहिष्कार करें। जहां भी यह फिल्म लगे, उस सिनेमाघरों को भी फूंक दें। जैसे को तैसे की तरह जवाब देना पड़ता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहते हैं। फिल्म में भगवा रंग का इस्तेमाल बिकिनी के तौर पर क्यों किया गया है। यह नग्न प्रदर्शन है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
वही बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश के गृमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 14 दिसम्बर 2022 को कहा था कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कॉस्ट्यूम बेहद आपत्तिजनक है और गाने को गंदी मानसिकता के साथ शूट किया गया है। इसलिए गाने के सीन और वेशभूषा को बदलवा देना चाहिए।
बता दें कि जबसे “बेशरम रंग” गाना रिलीज हुआ है, तभी से यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। सोशल मीडिया पर इसका बहिष्कार करने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही भगवा रंग की बिकनी पहने पर भी फिल्म की जमकर आलोचना की जा रही है। इसी के साथ न केवल ट्विटर बल्कि कू सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #boycottpathan ट्रेंड कर रहा है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
यहां देखें पठान फिल्म के गाने के वीडियो