Noida News: एश्वर्या राय का नकली पासपोर्ट बनाने वाले नाइजीरियन गैंग का पर्दाफाश, देखें किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा था अभिनेत्री का नाम
ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने फार्मास्युटिकल्स कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले नाइजीरियन गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ अभिनेत्री एश्वर्या राय के नाम से बनाए जा रहे नकली पासपोर्ट का भी पर्दाफाश कल लिया है। फिलहाल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग पासपोर्ट का क्या करने वाले थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदमाश करीब 1.80 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। इतना ही नहीं, गिरोह के पास से पुलिस ने बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नकली पासपोर्ट भी बरामद किया है। अब इस मामले में पुलिस आरोपियों से हर एंगल पर पूछताछ कर रही है, ताकि ये खुलासा हो सके कि आखिल उन लोगों ने राय का नकली पासपोर्ट क्यों बनावाया था। साथ ही, ये गिरोह दवा के लिए जड़ी बूटी महंगे दामों पर खरीदने का झांसा देता था। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो, गिरोह मेट्रोमोनियल साइट और डेटिंग ऐप्स के जरिए भी लोगों को, खासतौर से युवाओं को अपना निशाना बना रहा था।
जानकारी सामने आ रही है कि ऐश्वर्या का नाम का इस्तेमाल करके ये गिरोह नाइजीरियन देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों से ठगी कर चुका है। गिरोह लोगों को इस बात का विश्वास दिलाते थे कि उनका प्रोडक्ट ऐश्वर्या भी इस्तेमाल करती हैं। ऐश्वर्या राय का नाम लेकर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते थे फिर अपना काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, इस काम में इनके साथ एक रिटायर्ट कर्नल भी शामिल था।
वहीं इस मामले में पुलिस ने मीडिया को बताया है कि आरोपियों के पास से 3 हजार अमेरिकी डॉलर (2.50 लाख रुपए), 11 करोड़ रुपए की फेक करेंसी, समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके पास से 10,500 पाउंड (यूके करेंसी) भी बरामद की गई। गिरोह के पास ऐश्वर्या राय की फोटो लगा फर्जी पासपोर्ट भी मिला। फिलहाल अब पुलिस जांच कर रही है कि गिरोह इस तरह कितनी नामी हस्तियों का फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुका है और इसके जरिए क्या-क्या फर्जीवाड़ा ये लोग कर रहे थे। (फोटो सोशल मीडिया)